{"_id":"5a6375524f1c1ba0268b57e5","slug":"161516467538-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से युवक की मौत, कोहरे से थमा जनजीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से युवक की मौत, कोहरे से थमा जनजीवन
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। ठंड की वजह से अलग-अलग दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार की रात ग्रामसभा के दलित बस्ती निवासी एक युवक की ठंड लगने के कारण मृत्यु हो गई। राजू राम (25) पुत्र श्याम नारायण राम जब शनिवार की देर सुबह तक नहीं जगा तो परिवार वालों ने उसे देखा तो उसकी मौत हो गई थी। परिवार के सदस्यों ने राजू की मृत्यु ठंड लगने से बताया है। उधर, रामगढ़ के हल्दी थाना क्षेत्र के रामढ़ निवासी पवन ओझा (26) की ठंड लगने से शनिवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पवन अपने कमरे में मौजूद था। युवक की मां भोजन लेकर कमरे में गई तो पवन को अचानक कंपकपी आने लगी। परिवार वाले आनन-फानन में अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने मौत की वजह ठंड लगना बताया है। एक पखवाड़े से अधिक समय से पड़ रहे कोहरे व गलन के कारण आमजन के साथ ही पशु-पक्षियों का जीवन बेहाल हो गया है। शनिवार को अपराह्न 12.30 बजे के बाद भगवान सूर्य ने दर्शन दिया। जिसके बाद लोग अपने-अपने छत एवं कार्यालय के बाहर धूप में निकल राहत का अहसास किया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रहा। आलम यह रहा कि कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। वहीं कई ट्रेनें भी अपने गंतव्य को निर्धारित समय से घंटों विलम्ब से पहुंची। जनपद में कोहरे का प्रकोप तथा गलन से आमजन सहित पशु-पक्षियों का हाल बेहाल हो गया है। कोहरा इस प्रकार गिर रहा है कि 20 से 30 मीटर की दूरी पर कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा था। जिसके चलते सड़क पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। कोहरे के कारण कई ट्रेनें भी घंटों विलंब से अपने गंतव्य को पहुंची। हालांकि पहाड़ों पर इन दिनों ठंड से काफी राहत है। लेकिन जनपद में कोहरा व गलन अब भी जारी है। आलम यह रहा कि घर की महिलाएं और छोटे बच्चें अपने-अपने छत तथा अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय के बाहर बैठ धूप का आनंद उठाया।
विज्ञापन