फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अमीन संघ 16 से करेगा कार्य बहिष्कार

अमीन संघ 16 से करेगा कार्य बहिष्कार

Fri, 12 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
अमीन संघ 16 से करेगा कार्य बहिष्कार
बलिया। राजस्व संग्रह अमीन संघ की जनपदीय पदाधिकारियों की बैठक माडल तहसील परिसर में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश नेतृृत्व द्वारा घोषित कार्यक्रमों की जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष लालबाबू यादव एवं महामंत्री केदारनाथ तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से दी गई। कहा कि विभिन्न चरणबद्घ आंदोलनात्मक कार्यक्रम किए जाने के बाद भी सरकार द्वारा अपनाई जा रही हठ धर्मिता के कारण 11 सूत्रीय मांग की पूर्ति न किए जाने के विरोध में तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार करने का आह्वान किया। कार्य बहिष्कार की अवधि 16, 17 तथा 18 जनवरी जनपद के प्रत्येक तहसील पर करते हुए धरना दिया जाएगा। उन्होंने संघ के सदस्यों से अपील की अपने-अपने तहसील पर उक्त तिथियों को उपस्थित होकर धरना सभा को सफल बनाए। बैठक में मुख्य रुप से सुरेश राम, रणजीत सिंह, उमाकांत मिश्र, प्रमोद पांडेय, राजेश चौहान, मदनमोहन सिंह, सुरेंद्र यादव, हरेराम, हरेराम राम, सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed