{"_id":"5a2eb3df4f1c1ba12d8b7f15","slug":"161513010143-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया की बेटी को मिलेगा सेंचुरी अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया की बेटी को मिलेगा सेंचुरी अवार्ड
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। खो-खो प्रतिस्पर्धा में अंतर्राष्ट्रीय फलक पर जलवा बिखेरने वाली बलिया की बेटी प्रीति गुप्ता को 17वें सेंचुरी अवॉर्ड से 24 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा।
बीएचयू वाराणसी के प्रोफेसर केएन उड्डपा सभागार में आयोजित समारोह में प्रीति गुप्ता को अवॉर्ड के साथ-साथ 8वां केशर राम खेल छात्रवृत्ति पुरस्कार-2017 से बतौर मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी पुरस्कृत करेंगे। इस समारोह विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कुल 69 लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिसमें 57 लोगों को विशिष्ट सम्मान मिलेगा। बलिया शहर के मिड्ढ़ी निवासी उमाशंकर गुप्त व ऊषा गुप्ता की पुत्री प्रीति गुप्ता खो-खो की चमकती सितारा बनकर उभरी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खो-खो का परचम लहराने वाली प्रीति गुप्ता के घर जैसे ही 17वें सेंचुरी स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए सोमवार को निमंत्रण पत्र पहुंचा, खुशी की लहर दौड़ गयी। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीति ने कहा कि यदि सच्ची लगन और निष्ठा से किसी भी क्षेत्र में परिश्रम किया जाए तो लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।