फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो दर्जन कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला बकाया वेतन

दो दर्जन कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला बकाया वेतन

Sun, 30 Jul 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
दो दर्जन कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला बकाया वेतन
रसड़ा। किसी जमाने में चीनी मिल कर्मी हर सुख सुविधा से युक्त रहते थे। आज वही मिल कर्मी दुर्दशा एवं अपनी बदहाली पर बयां करते नहीं थक रहे है। आलम यह है कि धन के अभाव में उनका परिवार भूखमरी के कगार पर पहुंच गया है। लड़के व लड़कियों की पढ़ाई तक बाधित हो गई है। अब परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी हीरा सिंह राणा ने बताया कि एक वर्ष से वेतन न मिलने के कारण परिवार का भरण-पोषण करना तथा बच्चों की पढ़ाई करना काफी मुश्किल हो गया है। सुरक्षाकर्मी काशीनाथ सिंह का कहना है कि वेतन एवं फंड न मिलने के कारण मैं अपनी पुत्री की शादी तय नहीं कर पा रहा हूं। सुरक्षाकर्मी कमलाकर तिवारी ने कहा कि मिल परिसर का पानी और बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है। जिससे परिवार वालों के साथ-साथ ड्यूटी करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मोल्डर कर्मी सत्यदेव राम ने कहा कि मैं तथा मेरी पत्नी दोनों ही गंभीर रूप से बीमार है। पेैसे के अभाव में दोनों का इलाज नहीं हो पा रहा है। फिटर जयहरि शर्मा ने कहा कि मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है। पैसे के अभाव में अपना इलाज नहीं करवा पा रहा हूं। पूर्व ड्राइवर सुदामा सिंह ने कहा कि प्रबंधतंत्र की लापरवाही से हम लोगों का फंड एवं ग्रेजुएटी कम मिला है। जिससे कारण कर्मचारी उच्च नयायालय की शरण में है। सरकार के भरोसा के बाद भी इन कर्मियों के मिल चलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। कर्मियों का कहना है कि मिल को नए सिरे से निर्माण करके ही सुचारु रूप से चलाया जा सकता है। कारण के सभी कलपुर्जे क्षतिग्रस्त हो चुके है।
विज्ञापन

इनसेट...
पिछली सरकार ने दिया था नौ करोड़
रसड़ा। सपा शासनकाल में मिल के कर्मचारियों के वेतन एवं फंड ग्रेजुएटी के लिए पिछले वर्ष नौ करोड़ का बजट दिया गया था। जिससे कर्मचारियों का बकाया वेतन एवं फंड ग्रेजुएटी का निस्तारण किया गया। लेकिन अभी भी लगभग दो दर्जन कर्मचारियों का वेतन एक वर्ष से बकाया है। प्रबंध तंत्र के लापरवाही का आलम यह है कि दो दर्जन कर्मचारियों का ऑफिस रिकॉर्ड गायब है। जिसके चलते फंड एवं ग्रेजुएटी का धन प्राप्त नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed