फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   68 दिनों में अतिक्रमण की 1660 शिकायतें

68 दिनों में अतिक्रमण की 1660 शिकायतें

Tue, 11 Jun 2019 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
68 दिनों में अतिक्रमण की 1660 शिकायतें
बलिया। अतिक्रमण कर अवैध कब्जे की शिकायतें नहीं थम रही हैं। स्थिति यह है कि पिछले 68 दिनों में अतिक्रमण की 1660 शिकायतें आई जिनमें 171 मामले जांच में गलत पाए गए। 659 मामलों को सुलह समझौते से निस्तारण हुआ। राजस्व विभाग की टीम ने 739 स्थानों से अतिक्रमण हटवाते हुए 101.53 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमण के 13 मामले अभी भी लंबित हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने दो साल पहले आठ मई को भूखंडों से अतिक्रमण और अवैध कब्जे हटवाने का आदेश दिया था। इसके तहत प्रभावशाली व्यक्तियों, राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोगों द्वारा स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी भूमियों, धार्मिक संस्थानों, प्रतिष्ठानों, लावारिस संपत्तियों के अलावा गरीब व कमजोर लोगों की जमीन पर किए गए अवैध कब्जा को हटाया जाना था। खासकर गांवों में स्थित सार्वजनिक उपयोग की भूमि, तालाब, पोखरे, चारागाह, कब्रिस्तान, श्मशान, कुंआ, सड़क किनारे की जमीन, चकमार्ग, चकनाली आदि पर अतिक्रमण के मामले कार्रवाई करने का प्रावधान था। इसके बाद भी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई है। आज भी सार्वजनिक जमीनों पर दबंग निर्माण आदि कराने से नहीं हिचक रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आए दिन भूमाफिया की ओर से अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही हैैं। शिकायतों पर गौर करें तो एक अप्रैल 19 से सात जून 19 तक इन 68 दिनों में अतिक्रमण की कुल 1660 शिकायतें राजस्व विभाग को मिलीं। इसमें 171 मामले जांच में गलत पाए गए। इसके अलावा 78 मामले जहां न्यायालयों में विचाराधीन हैं। वहीं, 659 मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया गया। राजस्व विभाग की ओर से 739 मामलों में अतिक्रमण को हटाते हुए 101.53 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। शिकायतों के आधार पर 71 मामलों में राजस्व वाद दर्ज कराया गया है जबकि सात मामलों में सिविल वाद दर्ज कराया गया है। 21 मामलों में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 13 मामले अभी लंबित हैं। अतिक्रमण की इन 1660 शिकायतों में सबसे अधिक राजस्व विभाग से संबंधित 1080 मामले है। इसके अलावा पीडब्लूडी से संबंधित दो, सिंचाई विभाग से संबंधित आठ, वन विभाग के दो, नगर विकास के एक व अन्य विभागों के 562 शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन

एडीएम रामआसरे ने बताया कि अतिक्रमण की शिकायतों का निस्तारण वरीयता के आधार पर किया जाता है। वित्तीय वर्ष 19-20 में अब तक 1660 मामले आए जिसमें अधिकांश का निस्तारण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed