{"_id":"5cffdccabdec220766497821","slug":"156027206511-ballia-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की जद में आने से दो मामा व एक मौसा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की जद में आने से दो मामा व एक मौसा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के यादव नगर (चांददियर) में मंगलवार की भोर में सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों रिश्तेदारी में लड़की की शादी में आए थे और शौच के लिए रेलवे पटरी की तरफ गए थे। मृतकों में दो रिश्ते में लड़की के मामा और एक मौसा थे। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के चलते खुशी का माहौल मातम में बदल गया और बराती दुल्हन की बिना विदाई कराए लौट गए।
बैरिया थाना क्षेत्र के यादव नगर निवासी हरेंद्र बिंद की पुत्री रूबी की शादी रेवती थाना क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी सतन बिंद के पुत्र अजय बिंद से तय हुई थी। अजय बिंद की बरात सोमवार की शाम यादव नगर हरेंद्र बिंद के यहां पहुंची और द्वारपूजा, गुरहत्थी व विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। रूबी की शादी में उसके दो मामा बिहार के भोजपुर के सेमरी थाना क्षेत्र के चकनी गांव निवासी विक्की बिंद (26) और पप्पू बिंद (25) और मौसा दुबहर थाना क्षेत्र के बिंदवा के छपरा निवासी अवधेश बिंद (28) आए थे। मंगलवार की सुबह दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। मंगलवार को तड़के पांच बजे मामा विक्की बिंद, पप्पू बिंद 25 और मौसा अवधेश बिंद शौच करने के लिए गांव से सटे रेलवे लाइन पर गए। तीनों रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे कि इसी दौरान आ रही डाउन सियालदह-बलिया एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। दोनों परिवारों में मातम छा गया। घटना के चलते बराती दुल्हन की विदाई कराए बगैर ही लौट गए। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार, एसएचओ अनिल चंद्र तिवारी, एसआई चांद दियर मायापति पांडेय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।