फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   उपचुनाव में सपा-बसपा से गठबंधन के लिए चल रही बातचीत: अरविंद

उपचुनाव में सपा-बसपा से गठबंधन के लिए चल रही बातचीत: अरविंद

Wed, 05 Jun 2019 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
उपचुनाव में सपा-बसपा से गठबंधन के लिए चल रही बातचीत: अरविंद
बलिया । भाजपा से अलग होने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में गठबंधन को लेकर सपा व बसपा से बातचीत शुरू की है। ये बातें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की प्रदेश स्तरीय मासिक बैठक के बाद दल के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि सुभासपा सपा व बसपा के बड़े नेताओं के संपर्क में है तथा उन्हें पूरी उम्मीद है कि सुभासपा गठबंधन करके ही उपचुनाव में मैदान में उतरेगी। उन्होंने बातचीत का विस्तृत जानकारी फिलहाल देने से इंकार किया। कहा कि सही समय पर इस बारे में जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि दोनों दलों के बड़े नेताओं से बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया कि सुभासपा की प्रदेश स्तरीय मासिक बैठक कल राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की अध्यक्षता में रसड़ा स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई। बैठक में विधानसभा उपचुनावों को लेकर दल की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि भाजपा के साथ उत्तर प्रदेश में औपचारिक रूप से संबंध खत्म हो जाने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अब आगे की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी का अगला लक्ष्य अब राज्य में होने वाले उपचुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed