फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पर्यावरण संरक्षण जागरुकता की दिशा में मिनी मैराथन

पर्यावरण संरक्षण जागरुकता की दिशा में मिनी मैराथन

Tue, 04 Jun 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण जागरुकता की दिशा में मिनी मैराथन
पर्यावरण संरक्षण जागरुकता की दिशा में मिनी मैराथन - फोटो : amar ujala
बलिया। समाजसेवी संस्था ‘छात्र सहायता समिति‘ के तत्वावधान में मंगलवार को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण मिनी मैराथन-2019 का आयोजन किया गया। इस मैराथन में जनपद युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ एवं उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक विजयपाल सिंह ने वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में पौधरोपण एवं पर्यावरण मिनी मैराथन को हरी झण्डी दिखाकर किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सर्वदमन जायसवाल ने एएसपी को समिति की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मिनी मैराथन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारम्भ होकर वीर कुंवर सिंह चैराहा, टीडी कालेज चैराहा, ओवरब्रिज, जगदीशपुर चैराहा, सदर हास्पीटल, मवेशी हास्पीटल होते हुए टाउन हाल पर सम्पन्न हुआ। पर्यावरण संकल्प एवं महावृक्षारोपण अभियान अंतर्गत मंगलवार को वृक्षारोपण, पर्यावरण मिनी मैराथन तथा पौधरोपण हेतु संकल्प दिलाया गया। मैराथन के समापन के पश्चात द्वितीय सत्र में टाउन हाल बापू भवन में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम बलिया रामआसरे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है कि प्रदूषण होने से रोका जाए। जनजागरूकता से ही यह सम्भव है। उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण हेतु एक वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

इसके पूर्व गोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर व मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत मनियर के अध्यक्ष भीम जी गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता हेतु खेल को जोड़ना बहुत ही सराहनीय है। समिति के अध्यक्ष सर्वदमन जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण संकल्प एवं महावृक्षारोपण अभियान समिति द्वारा निरंतर चलता रहेगा। कार्यक्रम को ओलम्पिक संघ के धीरेन्द्र शुक्ला, बालकृष्णमूर्ति, अधिशासी अधिकारी नपा दिनेश विश्वकर्मा, पर्यावरणविद डा. गणेश कुमार पाठक आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण मिनी मैराथन में युवकों के साथ युवतियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ईश्वर चंद्र प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पर अभिनंदन, तृतीय मंजीत यादव, चतुर्थ प्रिंस कुमार साहनी तथा पंचम बृजेश कुमार रहे। वहीं, बालिका वर्ग में संध्या पाण्डेय प्रथम, अंजली राजभर द्वितीय व ज्योति राजभर तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा शील्ड, टी-शर्ट एवं बैज लगाकर सम्मानित किया गया। वहीं, युवकों में 45 तथा युवतियों में 25 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनसेट...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम रामाश्रय, नगर पंचायत मनियर के चेयरमैन भीम गुप्ता तथा नगर पालिका बलिया के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष डा.जनार्दन राय, संचालक रामेश्वर वर्मा, बालकृष्ण मूर्ति, ओलम्पिक संघ के सचिव धीरेन्द्र शुक्ला, स्काउट के निर्भय नारायण सिंह, सौरभ पाण्डेय आदि को समिति द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डा. जनार्दन राय तथा संचालन रामेश्वर वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed