फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एक लाइसेंस पर विद्यालय की कई चल रही शाखाएं

एक लाइसेंस पर विद्यालय की कई चल रही शाखाएं

Tue, 04 Jun 2019 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
एक लाइसेंस पर विद्यालय की कई चल रही शाखाएं
बलिया। गुजरात के सूरत में स्थित कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी की ओर से की जा रही विद्यालयों जांच में तमाम खामियां सामने आ रही हैं। जांच में एक लाइसेंस पर कई निजी विद्यालय संचालित होने का मामला सामने आया है। ये दोनों विद्यालय देहात क्षेत्रों के हैं। ऐसे विद्यालयों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद अग्निशमन विभाग की ओर से इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। जांच कार्रवाई से ऐसे विद्यालयों के संचालकों में हड़कंप है जो एक लाइसेंस पर कई विद्यालय चला रहे हैं।
विज्ञापन

सूरत स्थित कोचिंग संस्थान में आग की घटना में कई छात्रों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद शासन के निर्देश पर अग्निशमन विभाग की ओर से जिले के कोचिंग सेंटरों, विद्यालय, नर्सिंग होम, मैरिज हॉल, होटल, कांप्लेक्स की जांच की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से पंजीकृत 26 कोचिंग संस्थानों की सूची दी गई है जबकि जनपद में छोटे-बड़े कोचिंग संस्थानों की संख्या कई गुना अधिक है। अग्निशमन विभाग की जांच में तीन कोचिंग संस्थान पंजीकृत मिले हैं, लेकिन उनके पास अग्निशमन विभाग द्वारा एनओसी नहीं मिला और न ही अग्निशमन यंत्र मिला है।
विज्ञापन

उधर, जनपद में शासकीय, अशासकीय व वित्तविहीन विद्यालय भी बड़ी संख्या में संचालित हो रहे हैं। इसमें अधिकांश के पास मान्यता तक नहीं है। जिसकी मान्यता है उसकी जांच में अग्निशमन प्रमाण फर्जी पाया जा रहा है। जांच में सबसे बड़ा यह मामला प्रकाश में आया है कि कुछ विद्यालयों के एक लाइसेंस पर उनकी कई शाखाएं संचालित हो रही है। ऐसे विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक भी यह जानने का प्रयास नहीं करते हैं कि विद्यालय के पास लाइसेंस है या नहीं। विद्यालय स्थायी रूप से चल रहा है या किराये की मकान में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन बताया कि एक लाइसेंस पर चल रही विद्यालय की कई शाखाओं को चिह्नित किया जा रहा है। यह कार्य पूरा होने के बाद कार्रवाई के लिए चिह्नित ऐसे विद्यालयों की सूची जिलाधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारियों और शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed