फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   खेल निदेशालय रखेगा अंशकालिक मानदेय पर प्रशिक्षक

खेल निदेशालय रखेगा अंशकालिक मानदेय पर प्रशिक्षक

Tue, 04 Jun 2019 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
खेल निदेशालय रखेगा अंशकालिक मानदेय पर प्रशिक्षक
बलिया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश के समस्त जनपदों में विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण शिविरों के संचालन के लिए अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक रखे जाने है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी, एनआईएस डिप्लोमा, राष्ट्रीय या राज्य स्तर का खिलाड़ी, अंतर विश्वविद्यालय का खिलाड़ी, जो तीन बार अपने प्रदेश व विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय व अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में किया हो।
विज्ञापन

इसके अलावा जिनकी आयु 21 से 60 वर्ष के मध्य हो, वह आवेदन कर सकते है। यह जानकारी जिला क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव ने दी। बताया कि एथलेटिक्स, वालीबाल, तीरंदाजी, नेटबाल, तलवारबाजी, तैराकी का चयन व ट्रायल 17 जून 2019 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में होगा। इसी प्रकार हाकी, हैंडबाल, जिम्नास्टिक्स, भारोत्तोलन, पावरलिफिटिंग, वुशु का चयन व ट्रायल 18 जून को केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में होगा। जबकि बाक्सिंग, क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबाल, बास्केटबाल, लानटेनिस, टेबुल टेनिस का चयन व ट्रायल 19 जून को केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में होगा। वहीं ताईकांडो, कुश्ती, जूडो, कबड्डी, खो-खो, स्क्वैश, शूटिंग, साफ्ट टेनिस, साइकिलिंग व कराटे का चयन व ट्रायल 20 जून को केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में होगा। इसी प्रकार रोइंब, क्याविंग एंड केनोइंग का चयन व ट्रायल 21 जून को इलाहाबाद में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed