{"_id":"5cf69f61bdec22074b0aaae9","slug":"15596665257-ballia-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल निदेशालय रखेगा अंशकालिक मानदेय पर प्रशिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल निदेशालय रखेगा अंशकालिक मानदेय पर प्रशिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश के समस्त जनपदों में विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण शिविरों के संचालन के लिए अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक रखे जाने है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी, एनआईएस डिप्लोमा, राष्ट्रीय या राज्य स्तर का खिलाड़ी, अंतर विश्वविद्यालय का खिलाड़ी, जो तीन बार अपने प्रदेश व विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय व अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में किया हो।
इसके अलावा जिनकी आयु 21 से 60 वर्ष के मध्य हो, वह आवेदन कर सकते है। यह जानकारी जिला क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव ने दी। बताया कि एथलेटिक्स, वालीबाल, तीरंदाजी, नेटबाल, तलवारबाजी, तैराकी का चयन व ट्रायल 17 जून 2019 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में होगा। इसी प्रकार हाकी, हैंडबाल, जिम्नास्टिक्स, भारोत्तोलन, पावरलिफिटिंग, वुशु का चयन व ट्रायल 18 जून को केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में होगा। जबकि बाक्सिंग, क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबाल, बास्केटबाल, लानटेनिस, टेबुल टेनिस का चयन व ट्रायल 19 जून को केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में होगा। वहीं ताईकांडो, कुश्ती, जूडो, कबड्डी, खो-खो, स्क्वैश, शूटिंग, साफ्ट टेनिस, साइकिलिंग व कराटे का चयन व ट्रायल 20 जून को केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में होगा। इसी प्रकार रोइंब, क्याविंग एंड केनोइंग का चयन व ट्रायल 21 जून को इलाहाबाद में होगा।