फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बादल व हवा के कारण तापमान में रही गिरावट

बादल व हवा के कारण तापमान में रही गिरावट

Mon, 03 Jun 2019 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
बादल व हवा के कारण तापमान में रही गिरावट
बलिया। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 42 और 43 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण तल्ख धूप और लू से परेशान लोगों को सोमवार को पारा गिरने से राहत मिली। सुबह बदली होने और कुछ स्थानों पर मामूली बूंदाबांदी तथा हवा चलने के कारण गर्मी कम महसूस हुई। सोमवार को अधिकतम 37 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन

रविवार रात मौसम बदलने के साथ ही तेज हवा चली। सोमवार सुबह जिले के कुछ स्थानों पर मामूली बूंदाबांदी हुई। इसके चलते तापमान पांच डिग्री सेल्सियस गिर गया जिससे अन्य दिनों की अपेक्षा मौसम ठंडा रहा। ग्यारह बजे के बाद धूप निकली पर बीच-बीच में बादल छा जाने से दिन भर धूप-छांव होती रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आस पास रहा। सोमवार की भोर में हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले एक सप्ताह में बलिया समेत पूर्वांचल में प्री मानसून बारिश बारिश देखने को मिल सकती है। वैसे गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को भी बादल छाये रहने की संभावना है। उधर, लगातार पड़ रही गर्मी के बीच सोमवार को मौसम के बदलाव से आम लोगों को काफी राहत मिली। दिन के समय भी शहर के बाजारों में लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। खेजुरी संवाददाता के अनुसार सोमवार की सुबह आसमान में बादल मंडराते रहे। जिसके कारण तापमान में गिरावट आई और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के कारण आम लोगों ने राहत की सांस ली। किसान नियाज खान, असलम अंसारी, मुनीब राजभर ने बताया कि यदि बारिश की तेज बौछार आ जाए तो खेत की जुताई हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed