फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अग्निपीड़ितों को राहत देने के निर्देश

अग्निपीड़ितों को राहत देने के निर्देश

Mon, 27 May 2019 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
अग्निपीड़ितों को राहत देने के निर्देश
नरहीं। क्षेत्र के टुटुवारी, पलिया खास तथा नरही में शनिवार और रविवार को अग्निकांड में बेघर हुए लोगोें को अभी तक कोई सहायता नहीं मुहैया कराई गई। सोमवार को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने अग्नि पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा। टुटुवारी में उन्होंने एक पीड़ित को बेटी की शादी के लिए धन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिन पीड़ितों की झोपड़ियां जल गई हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तत्काल पक्का मकान उपलब्ध कराने का निर्देश तहसीलदार को दिया। पलियाखास में उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग दिलाने का वादा किया। नरही में आग से क्षति का आकलन कर अधिकारियों के साथ पीड़ितों के बीच बैठक की। उन्होंने लेखपाल, सचिव व तहसीलदार से राशन, तिरपाल, राहत राशि आदि की सूची बनाकर तत्काल वितरण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

टुटुवारी में राज्यमंत्री ने तहसीलदार से पूछा कि अग्नि पीड़ितों को 72 घंटे के भीतर राहत राशि उनके खाते में भेजने का शासन का निर्देश है तो अबतक उनके खाते में धनराशि क्यों नहीं भेजी गई। इस पर तहसीलदार निरुत्तर हो गये। मंत्री ने भविष्य में ऐसा होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नरही गांव की दलित बस्ती में आग से तबाह हुए पीड़ितों की मदद में लोग आगे आने लगे हैं। ग्राम प्रधान बब्बन राय ने लोगों के सहयोग से पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराया। चिलकहर प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक विनोद राम ने अग्नि पीड़ितों को पांच-पांच रुपये मदद के रूप में प्रदान किया।
कैसे होगी बहन की शादी : नरही। नरही के अग्निपीड़ितों में तीन के घर लड़कियों की शादी होनी थी लेकिन सभी सामान जलकर राख हो गया। गांव की निरमा की शादी के लिए 28 मई को तय है लेकिन रविवार की अगलगी में सबकुछ जल कर राख हो गया। वहीं, निशा व नंदलाल की शादी 29 जून को होना है। जबकि माया व शिव कुमार की शादी दो जून को होना सुनिश्चित है। अब इसकी शादी कैसे होगी, यह पीड़ित परिवारों के सामने एक विकट समस्या बन गई है। निरमा के पिता की दो माह पूर्व मृत्यु हो गई थी। मृत्यु के बाद भाई ने सारी तैयारी कर रखी थी।
शार्ट सर्किट से लगी आग : मनियर। क्षेत्र के मानिकपुर पिंडारी में रविवार की रात शार्टसर्किट से भिकारी गोड़ के घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से 24 परिवारों की 31 झोपड़िया जलकर राख हो गईं। इस घटना में एक महिला और तीन मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसी महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया लिया तबतक काफी क्षति हो चुकी थी।

भिखारी गोंड के परिसर के सदस्य रविवार की रात भोजन करने के बाद सो गए। देर रात शार्टसर्किट से उसके घर में आग लग गई। आग की तपिश से परिवार के लोगों की नींद खुल गई और वे शोर करने लगे। अभी लोग आग बुझाने का प्रयास करते कि मोहन यादव, रामजी गोंड, पवन गोंड, वकील गोंड, मुनीब गोंड, रविंद्र चौहान, योगेंद्र चौहान, सुरेंद्र चौहान, बीरबल यादव, नथुनी यादव की रिहायशी मकान और झोपड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। आग में घिरी मुनिया देवी (50) पत्नी मोहन यादव गंभीर रूप से झुलस गईं। सूचना पर यूपी 100 ने झुलसी महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान भिखारी गोंड की दो गाय एवं एक बछिया झुलस गई जिनका इलाज चल रहा है। अगलगी में खाने-पीने के सामान, भूसा कपड़ा वगैरह अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर किसी तरह काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पीड़ित परिवार इस तपती धूप में खुले आसमान में जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे समाजसेवी विजय यादव, पूर्व प्रधान शिवनाथ सिंह, प्रधान जगमोहन यादव ने अग्नि पीड़ितों को यथा संभव मदद करने व कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed