फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नरही गांव के दलित बस्ती में आग ने मचाया तांडव

नरही गांव के दलित बस्ती में आग ने मचाया तांडव

Sun, 26 May 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
नरही गांव के दलित बस्ती में आग ने मचाया तांडव
नरही गांव के दलित बस्ती में आग - फोटो : amar ujala
नरही। नरही गांव के उत्तर टोला दलित बस्ती में रविवार की दोपहर एक घर में दूध गर्म करते समय चूल्हे की चिनगारी से आग लग गई और 68 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इस दौरान एक विकलांग को बचाने के प्रयास में एक विकलांग झुलस गया। आठ सिलिंडर भी फट गए लेकिन इसकी चपेट में कोई नहीं आया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों की सहायता से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तबतक भारी नुकसान हो चुका था। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गए है। सदर एसडीएम अश्वनी श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सदर अवधेश चौधरी, नरही एसओ, सीएफओ समेत अग्निशमन के जवान व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

नरहीं गांव के उत्तर टोला स्थित हरिजन बस्ती निवासी श्रीराम गड़रिया के घर में दोपहर में दूध गर्म किया जा रहा था। इसी बीच चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। अभी लोग कुछ कर पाते कि पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर आग ने बगल के रामपाल, झारखंडी राम, रामआसरे, सोमेश्वर, बच्चन, सुभाष, सरल, विजय, राजनारायण, फौजदार, जितेंद्र, रिंकू, गुड्डू, स्नेही, मोहन, चिरकुट, श्रीभगवान, राधिका, मोती, चंद्रिका, इंद्रासन, नंदलाल, देवेंद्र, शिवकुमार, श्रीकांत, नंदलाल, रामसखी, ललिता, लक्ष्मण, भगवान राम, उमराव, मुन्ना व शिवकुमार आदि सहित 68 लोगों के सैकड़ों मड़हे सहित कच्ची-पक्की मकान को राख कर दिया। इसके अलावा गहस्थी का सारा सामान भी जलकर राख हो गए। इसके साथ ही करीब आठ सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। इस दौरान एक विकलांग को बचाने में एक व्यक्ति झुलस गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच आग बुझाने में लग गई। अग्निशमन के जवानों के साथ ही ग्रामीण भी आग बुझाने में लगे गए। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों की माने तो समय रहते आग पर काबू पाया जा सकता था। लेकिन तेज चल रहे पछुआ हवा के कारण पूरे दलित बस्ती को अपने आगोश में ले लिया। संयोग अच्छा रहा कि लोगों ने स्वयं और अपने पशुओं की जान बचा ली, लेकिन वह अपना सामान निकाल नहीं सके।
विज्ञापन

आग से दो झोपड़ी राख, एक बकरी मरी, एक भैंस व तीन लोग झुलसे : नरही। नरही गांव में शनिवार की रात अज्ञात कारण से लगी आग में दो झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इसमें एक भैंस व तीन लोग झुलस गए। जबकि एक बकरी जलकर मर गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। वहीं झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि अज्ञात कारण से फूल कुमार पांडेय के घर में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर बगल के जुबेर अंसारी की झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले लिया। इस आग में फूल कुमार पांडेय, राहुल व राजकुमार भैंस को बचाने मे झुलस गए। उधर जुबेर अंसारी की झोपड़ी में बंधी बकरी जलकर मर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 झोपड़ियां जली, तीन मवेशी जिंदा जले : नरही। गड़हाचल में अगलगी की दूसरी घटना पलिया खास (बड़का खेत) में रविवार को हुई। शॉर्ट-सर्किट से लगी आग से 10 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। जबकि तीन मवेशी जिंदा जल मर गए। सूचना पर पहुंचे फायर सर्विस के जवानों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि रविवार दोपहर हरिनिवास यादव के झोपड़ी पर जर्जर और ढीले बिजली के तार तेज हवा के चलते आपस में टकराने से निकली चिंगारी झोपड़ी पर गिरी और पल भर में विकराल रूप धारण कर बगल के सुरेश यादव, जलेश्वर यादव, हरदेव साहनी, विनोद साहनी की रिहायशी झोपड़ियां को चपेट में ले लिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करना शुरू किया, लेकिन तेज हवा में आग की विकरालता के चलते उनका बस नहीं चल पाया। झोपड़ी में बंधी हरिनिवास यादव का एक बैल, एक गाय व एक बछिया जलकर मर गई।
अगलगी में एक दर्जन झोपड़ियां जलीं : रेवती। थाना क्षेत्र के दतहां ग्रामसभा के यादव बस्ती में बिजली के शार्ट सर्किट के कारण रविवार को दिन में लगी आग में नौ परिवारों की एक दर्जन रिहायशी झोपड़ियां तथा उनमें रखे दैनिक उपयोग के सामान जल कर नष्ट हो गये।

बस्ती के रामसूचित यादव के घर गए केबिल तार से शार्ट शर्किट के चलते रविवार को आग की लपटें अचानक निकलने लगीं। देखते ही देखते पछुआ हवाओं के झोके से आग आसपास के रिहायसी झोपड़ियों तक फैल गई । आग की विकराल स्थिति देख बस्ती के लोगों ने नलकूप चलाकर घंटों प्रयास कर आग पर किसी प्रकार काबू पाया । इस आग में रामसूचित यादव,शंभू यादव,विनोद यादव, मनोज यादव, संतरा देवी,छोटेलाल, अरविंद यादव, भीम यादव, प्रमोद यादव आदि की एक दर्जन झोपड़ियां एवं दैनिक उपयोग के लगभग सभी सामान जलकर नष्ट हो गया । पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये हैं। ग्राम प्रधान राकेश कुमार यादव ने तात्कालिक सहायता के तौर पर पीड़ित परिवारों की भोजन व खाद्य सामग्रियों की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed