फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो ट्रांसफार्मरों में अचानक लगी भीषण आग, कोहराम

दो ट्रांसफार्मरों में अचानक लगी भीषण आग, कोहराम

Sun, 26 May 2019 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
दो ट्रांसफार्मरों में अचानक लगी भीषण आग, कोहराम
दो ट्रांसफार्मरों में अचानक लगी भीषण आग, - फोटो : amar ujala
बलिया। नगर के जिला चिकित्सालय मार्ग पर राजकीय इंटर कॉलेज के बाहर लगे दो ट्रांसफार्मरों में रविवार को दोपहर में अचानक आग लग गई। जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने चीखना-चिल्लाना शुरु कर दिया। इसके बाद भी आग की लपटें और भयावह रुप लेती जा रही थी। नगर में धुंआ फैलने के चलते हर कोई अस्पताल रोड की ओर ही भाग रहा था। इसी दौरान किसी ने ओक्डेनगंज पुलिस चौकी तथा शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी अमित सिंह तथा सब इंस्पेक्टर अजय यादव अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग के विकराल रुप देखते ही उन्होंने अग्निशमन दस्ते को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते के कर्मचारियों ने एक घंटे तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया। संयोग ही रहा कि इस आग के दौरान आसपास की दुकानें बंद थीं नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद नगर के कई क्षेत्रों के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर मारपीट में आधा दर्जन शांतिभंग में चालान : बेल्थरारोड। उभाव पुलिस ने रविवार को अलग-अलग स्थानों पर झगड़ा और विवाद करने के आरोप में आधा दर्जन लोगों को शांति भंग की आशंका में निरुद्ध कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बाराडीह निवासी नागेंद्र कुमार, श्रीप्रकाश, रमेश राजभर, पंकज, कुंडैल नियामत अली निवासी रमेश और कांधपुर निवासी मोहम्मद रिजवान को झगड़ा और विवाद करने पर शांति भंग में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed