फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ईद के लिए अभी से शुरु हो गई है खरीददारी

ईद के लिए अभी से शुरु हो गई है खरीददारी

Sun, 26 May 2019 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
ईद के लिए अभी से शुरु हो गई है खरीददारी
बलिया। जून के पहले सप्ताह में पड़ने वाले ईद के त्योहार की तैयारी में रोजेदार जुट गए हैं। ईद के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने कुर्ता- पाजामा सिलने के लिए दे दिया है तो बहुत से लोग रेडिमेड कपड़े खरीद रहे हैं। पूरे दिन रोजा रखने के बाद रोजेदार शाम को बाजार जाकर त्योहार के लिए कपड़े समेत अन्य सामान की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ईद पर बच्चे, युवा और बुजुर्ग नए कपड़े पहन कर लोग एक-दूसरे से मिलते हैं और ईद की मुबारकबाद देते हैं। ऐसे में कपड़े सिलाने और खरीदने का कार्य शुरू हो गया है। इस दिनों रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों पर ज्यादा रौनक है। बहुत से लोगों ने कपड़े सिलने के लिए दे रखा है। पुरुष कुर्ता पाजामा और युवतियां शूट सिला रही हैं। दर्जियों के पास इतना काम बढ़ गया है कि वे ईद से पहले कपड़े देने में खुद को असमर्थ बता रहे हैं जिससे लोग रेडिमेड कपड़े खरीद रहे हैं। इस दिनों रेडिमेड कपड़े की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड बाजार, चूड़ी वाली गली बाजार में दुकानों पर मुस्लिम समुदाय की महिलाएं खरीदारी करने पहुंच रही हैं। महिलाएं अपने तथा बच्चों के लिए नए कपड़े, चूड़ियां तथा सुंदरता निखारने वाले अन्य उत्पादों की खरीद रही हैं। साथ ही ईद पर परिवार में जरूरत के काम आने वाली अन्य चीजों की भी बिक्री हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि लोगों ने ईद के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। इसी वजह से शाम के समय बाजार की रौनक बढ़ जाती है। इन दिनों बाजार में गर्मी व लू की तपिस के चलते दोपहर के समय भीड़ भले ही कम हो। शाम के वक्त मुस्लिम समुदाय की महिलाएं अपने बच्चों के कपड़े आदि की खरीददारी के लिए उमड़ रही है। ऐसे में बाजार में हर ओर सेवई और खजूर आदि की दुकानें सजी हुई है। सेवई के बाजार में रेट भी कई तरह के हैं। जिसमें किमामी सेवई 50 रुपये से 150 रुपये तक बिक रही है। वहीं लक्षा सेवई 100 रुपये से लेकर डेढ़ सौ रुपये तक की बिक रही है। खजूर भी ईद के लिए काफी मायने रखता है इसे भी लोग इफ्तार के समय खाते हैं जो सात सौ से एक हजार तक रुपये किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। वहीं सऊदी का अजुआ खजूर 12 सौ रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है। नगर के चौक में दुकाने तो सजी ही हैं। वहीं विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद के पास भी कई दुकानें सेवई और ईद के सामानों की बिक्री के लिए सजी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed