{"_id":"5ce4284fbdec220783608b6c","slug":"155845645119-ballia-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य ललित कला अकादमी ने कार्यशाला के लिए बलिया को चुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य ललित कला अकादमी ने कार्यशाला के लिए बलिया को चुना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ की ओर से इस बार भी ग्रीष्म कालीन चित्रकला प्रशिक्षण कार्यशाला 27 मई से आयोजित की जाएगी। जिले में 2008 से लगातार अकादमी की ओर से चित्रकला प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
ललित कला अकादमी की ओर से प्रदेश के कुछ चुनिंदा जनपदों में स्थानीय संयोजकों, संस्थाओं के सहयोग से स्ववित्तपोषित चित्रकला कार्यशाला आयोजित कराई जाती है। राज्य ललित कला अकादमी के सचिव डॉ. यशवंत सिंह राठौर ने प्रशिक्षण कार्यशाला का संयोजक इस साल भी राजकीय इंटर कालेज के कला शिक्षक डॉ. इफ्तेखार को बनाया है। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष ग्रीष्म कालीन कार्यशाला का प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 मई से सुबह आठ बजे तक चलाई जाएगी। प्रशिक्षण में दो आयुवर्ग के 10 से 17 तथा 18 से 25 वर्ष तक के छात्र-छात्राएं चित्रकला कार्यशाला में प्रशिक्षण ले सकते हैं। तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए पेंटिंग को अवलोकन के लिए दीवारों पर सजाया जाएगा। उत्कृष्ट पेंटिंग को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ सभी प्रशिक्षणार्थियों को राज्य ललित कला अकादमी की ओर प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।