फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कृषि मंडी के बाहर मची अफरा-तफरी

कृषि मंडी के बाहर मची अफरा-तफरी

Tue, 21 May 2019 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
कृषि मंडी के बाहर मची अफरा-तफरी
बलिया। मंगलवार सुबह कृषि मंडी के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब कृषि मंडी के बाहर एक डीसीएम पर ईवीएम मशीन का बक्सा पहुंचा। इसकी जानकारी होते ही गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशी सनातन पांडेय मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने बक्से को खोलकर देखा जो खाली मिला। हो-हल्ला के बाद डीसीएम को वहां से पुलिस ने बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि कृषि मंडी स्थित कमरों को लोक सभा चुनाव में लगी ईवीएम व वीवी पैटमशीन रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसके अलावा जनपद के सातों विधान सभाओं की लोक सभा की मतगणना भी कृषि मंडी में ही होना सुनिश्चित किया गया है। इसकी सुरक्षा को लेकर कृषि मंडी के अंदर व बाहर सीआईएसएफ के जवानों के साथ ही जनपदीय पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सीआईएसएफ के जवानों को ही दी गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से निगहबानी की जा रही है। इसके बावजूद गठबंधन कार्यकर्ताओं द्वारा ईवीएम बदलने की चर्चा की जा रही है। मंगलवार की सुबह प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी बेचू राम डीसीएम पर ईवीएम मशीन का खाली बक्सा लेकर पहुंचे। इसकी जानकारी होते ही दर्जनों की संख्या में गठबंधन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और अपने प्रत्याशी सनातन पांडेय को इसकी सूचना दी। सूचना के तत्काल बाद ही सनातन पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कोतवाल विपिन सिंह की देखरेख में बक्से को खोलकर जांच किया लेकिन बक्सा खाली मिला। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीसीएम को बैरंग वापस भेज दिया। इसके बाद कृषि मंडी के बाहर इधर-उधर बैठकर निगहबानी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed