फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   15288 copies were checked at four centers

चार केंद्रों पर जांची गईं 15288 कॉपियां

Thu, 28 Apr 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
15288 copies were checked at four centers
बलिया। बोर्ड परीक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन जिले के चार केंद्रों पर गुरुवार को छठवें दिन भी जारी रहा। हालांकि गुरुवार को शिक्षकों की ओर से वेतन आदि भुगतान को लेकर किए गए धरना प्रदर्शन के चलते मूल्यांकन प्रभावित भी रहा। छठवें दिन कुल 15288 कॉपियां जांची गई। अबतक कुल 1152616 कॉपियां जांची जा चुकी हैं।
विज्ञापन

छठवें दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की 8678 कापियां जांची गईं। इस केंद्र पर कुल 50 उप प्रधान परीक्षक व 1682 परीक्षक आवंटित हैं। लेकिन छठवें दिन भी यहां केवल 34 उप प्रधान परीक्षक व 244 परीक्षक उपस्थित हुए। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज पर इंटरमीडिएट की कुल 2100 कॉपियां जांची गईं। इस केंद्र के लिए कुल 30 उप प्रधान परीक्षक व 242 परीक्षक आवंटित हैं। लेकिन छठवें दिन भी यहां केवल 16 उप प्रधान परीक्षक व 94 परीक्षक उपस्थित हुए। इसी तरह कुंवर सिंह इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर इंटरमीडिएट की 4256 कॉपियां जांची गई। इस केंद्र के लिए कुल 34 उप प्रधान परीक्षक व 270 परीक्षक आवंटित हैं। लेकिन छठवें दिन भी यहां केवल 25 उप प्रधान परीक्षक व 125 परीक्षक उपस्थित हुए। टाउन इंटर कॉलेज को हाईस्कूल की कॉपियों जांचने के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर कुल 254 कॉपियां जांची गई। इस केंद्र के लिए कुल 67 उप प्रधान परीक्षक व 686 परीक्षक आवंटित हैं। लेकिन छठवें दिन भी यहां केवल 41 उप प्रधान परीक्षक व 290 परीक्षक उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed