फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दूल्हा के रंग आसमानी लली के रंग बादामी ...

दूल्हा के रंग आसमानी लली के रंग बादामी ...

Tue, 18 Dec 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
दूल्हा के रंग आसमानी लली के रंग बादामी ...
बलिया। नगर के टीडी कालेज के मैदान में श्रीराम कथा के छठवें दिन प्रेम भूषणजी महाराज ने श्रीराम सीता विवाह और सीता विदाई के प्रसंग को सुनाकर श्रोताओं को राम नाम का स्मरण कराया।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और राज्य मंत्री स्वाति सिंह द्वारा आयोजित राम कथा में प्रेम भूषणजी महाराज ने बताया कि धनुष भंग के बाद जयमाल लेकर खड़ी जनक नंदिनी की सहेली श्रीराम से कहती है- झुकि जइयो ललन एक बार, किशोरी मोरी छोटी सी ....माता सीता की सहेली के कहने पर प्रभु श्रीराम झुकते हैं। यह देख सहेली सीताजी को इशारे से वरमाला पहनाने को कहती हैं। मंच पर सियाराम की जोड़ी को देखकर सखियां गीत गाती हैं - दूल्हा के रंग आसमानी लली के रंग बादामी ...। गोस्वामी जी यहां गले में वरमाला पहने प्रभु श्रीराम की शोभा का वर्णन करते हुए कहते हैं।- प्रभु की सुंदरता को देखकर धनुष तोड़ने की लालसा रखने वाले राजा इस तरह लज्जित हो रहे हैं जैसे सूर्य के निकलने के बाद कुमुदनियां लज्जित होती हैं। इसी बीच धनुष टूटने की खबर पाकर भगवान परशुराम आते हैं। आते ही जनक जी से कहते है - कहू जड़ जनक धनुष केहि तोड़ा ....। जब संकोचवश जनक जी उत्तर नही देते है तो रामचंद्र जी कहते है- नाथ शम्भू धनु भंजन हारा, होइहे कोई इक दास तुम्हारा ...। इस पर परशुराम जी और क्रोधित होते हैं। इसके बाद लक्ष्मण और परशुराम के बीच हुए संवाद का प्रेम भूषणजी ने सुंदर वर्णन किया। कहा कि जब परशुरामजी को श्रीराम के अवतार होने का का आभास हुआ तो वे प्रणाम कर जंगल को तपस्या के लिये चले जाते हैं। राजा जनक अपने कुलगुरु शतानंद जी से विचार विमर्श करके दूत के माध्यम से श्रीराम सीता के ब्याह होने की सूचना अयोध्या भेजवाते हैं। यह शुभ समाचार सुनते ही राजा दशरथ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद प्रेमभूषण्जी महाराज ने अयोध्या से बारात आने और राम-सीता सहित तीनों भाइयों की राजा जनक की तीन अन्य कन्याओं से शादी की कथा सुनाते हैं। राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी कथा सुनने के लिए पहुंचे थे। कथा प्रारंभ होने से पूर्व स्वामी प्रेम भूषणजी महाराज के आसन पर पहुंचने के बाद इस आयोजन के यजमान विंध्यांचल सिंह एवं तेतरी सिंह (माता पिता श्री दयाशंकर सिंह), दयाशंकर सिंह, पीएन सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, ईश्वर दयाल मिश्र प्रधान मानस परिवार बलिया, राजेश गुप्त नगर अध्यक्ष भाजपा, अशोक सिंह, राजा राम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गिरिजेश दत्त शुक्ल प्रधानाचार्य,गिरीश नारायण चतुर्वेदी, ईश्वरन श्री सीए, बृजेश सिंह पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ ने भगवान भोलेनाथ, भगवान श्रीराम को सपरिवार पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed