{"_id":"5c17e957bdec22571d7df669","slug":"151545070935-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली करवट, जनमानस को कराया ठंड का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने ली करवट, जनमानस को कराया ठंड का अहसास
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। ठंड की कमी के चर्चा के बीच एक बाई सोमवार को मौसम ने करवट लिया और जनमानस को ठंड का अहसास करा दिया। सुबह से ही सूरज भगवान बादलों की ओट से आंखमिचौली करते नजर आए। जगह-जगह लोगों को अलाव जलाकर आग तापते भी देखा गया। सुबह कुहासा के कारण सड़कों पर वाहन भी रेंगते हुए नजर आया। उधर, आसमान में बादल देख किसान भी सहमे हुए हैं कि कहीं बारिश हो जाए। सोमवार को दिनभर का तापमान न्यूनतम 11 डिग्री और अधिकतर 21 डिग्री के बीच रहा।
पहाड़ों पर वर्फबारी व पछुआ हवा के चलने से क्षेत्र में अचानक ठंड सोमवार को बढ़ गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। रोज सुबह सात बजे उगने वाला सूर्य की किरणे सोमवार को दोपहर तक दिखाई नहीं दिया। जिसके वजह से दैनिक कार्य करने वाले लोग भी ठंड को लेकर परेशान रहे। रास्तों पर वेजिबिलिटी कम होने के कारण गाड़िया बत्ती जलाकर रेंगती देखी गई। सिकन्दरपुर संवाददाता के अनुसार, ठंड का मौसम भले ही चल रहा है पर जब से ठंड के मौसम की शुरुआत हुई तब से केवल सुबह और शाम की हल्की ठंड थी। सोमवार को सुबह से ही लोग धूप के इंतजार में पलके बिछाए रहे पर धूप देखने को नहीं मिली। दूसरी तरफ गरीब असहाय वह सड़क के किनारे झुग्गियों में बसे हुए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान स्कूल व कोचिंग मे पठन-पाठन के लिये आने जाने वालों छात्र व छात्राओं को भी सोमवार के दिन ठण्ड से ठिठुरते हुए देखा गया। क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव भी जलाकर ठण्ड को दूर भगाने का प्रयास किया। सोमवार के दिन जिस तरह का मौसम देखने को मिला की बादलों ने पूरे आसमान को अपने आगोश में ले रखा है इसे देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में हल्की फुल्की बारिश के साथ ठंड और बढ़ेगी। जबकि प्रशासन द्वारा अभी तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अलाव जलाने की मांग किया है।