फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मनरेगा उपायुक्त व बीडीओ आयोग में तलब

मनरेगा उपायुक्त व बीडीओ आयोग में तलब

Mon, 05 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा उपायुक्त व बीडीओ आयोग में तलब
बलिया। अलग-अलग मामले में श्रम एवं रोजगार मनरेगा के उपायुक्त व दुबहड़ ब्लॉक के बीडीओ को सूचना आयोग ने 16 अप्रैल को तलब किया है। आयोग ने दोनों अधिकारियों को सालों तक सूचना उपलब्ध नहीं कराने पर कार्रवाई की है। दुबहड़ ब्लॉक के जमुआ गांव निवासी बब्बन चौधरी ने सूचना अधिकार के तहत 22 अक्तूबर 2016 को श्रम एवं रोजगार उपायुक्त से चार बिंदुओं पर जानकारी मांगी। लेकिन करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी जानकारी मुहैया नहीं कराने पर श्री चौधरी ने राज्य सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग ने श्रम एवं रोजगार मनरेगा के उपायुक्त को 16 अप्रैल को उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। इसके अलावा श्री चौधरी ने ही दुबहड़ ब्लॉक के बीडीओ से 30 दिसंबर 2013 को इंदिरा आवास आदि से संबंधित चार बिंदुओं पर जानकारी मांगी। साढ़े चार बीत जाने के बाद भी सूचना नहीं उपलब्ध कराए जाने पर आयोग ने इन्हें भी 16 अप्रैल को उपस्थित होने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed