फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मतों का आकलन कर कर रहे जीत के दावे

मतों का आकलन कर कर रहे जीत के दावे

Wed, 29 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
मतों का आकलन कर कर रहे जीत के दावे
बेल्थरारोड। निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों के हार-जीत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सार्वजनिक स्थानों, चौराहों और चाय-पान की दूकानों पर प्रत्याशियों द्वारा प्राप्त मतों का आकलन कर जीत के दावे और प्रतिदावे किए जा रहे हैं। मतदाताओं द्वारा मतदान के समय मुखर नहीं होने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जातिगत वोटों के बिखराव से दुविधा की स्थिति है। कुछ को छोड़ अधिकांश जातियों में मतों में सेंधमारी से संघर्ष के आसार प्रबल हैं। प्रत्याशियों व समर्थकों द्वारा जातिगत वोटों के ध्रुवीकरण की तमाम कोशिशों के बावजूद मतदाताओं ने स्वच्छंद रूप से रिकॉर्ड मतदान कर सियासत की कूटनीतिकारों को हैरान कर दिया है। ऐसे में चुनाव परिणाम अप्रत्याशित होने के कयास लगाए जा रहे हैं। एक दिसंबर को प्रतिष्ठापरक सीट पर किस का सितारा चमकेगा, यह कहना मुश्किल है। लेकिन इतना जरुर है कि चुनाव परिणाम चमत्कारिक होंगे, जो राजनीतिक पंडितों के पूर्वानुमान को ध्वस्त कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed