{"_id":"5a0c7cff4f1c1b6f548bd617","slug":"151510767871-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने पकड़े दो बिचौलिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने पकड़े दो बिचौलिए
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगरा में बुधवार को क्रय केंद्र से अन्यत्र किसानों से सीधे धान खरीद रहे दो बिचौलियों को अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उन्होंने व्यापारियों से करीब 70 हजार रूपये बतौर मंडी शुल्क भी वसूले। इससे क्षेत्र में बिचौलियों के बीच हड़कंप मच गया।
जिले में धान खरीद के लिए कुल 84 सरकारीक्रय स्थापित किए गए हैं। यह क्रय केन्द्र अलग-अलग एजेंसियों के हैं। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने क्रय एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए, साथ ही बिचौलियों पर भी कड़ी नजर रखी जाए। बुधवार को एडीएम ने नगरा क्षेत्र के क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस बीच एडीएम बड़ी मात्रा में धान खरीदते दो व्यापारी दिख गए। यह देख एडीएम ने धान खरीद रहे व्यापारियों से पूछताछ की और किसानों से रेट के बारे में जानकारी ली। पता चला कि व्यापारी सरकारी दर से कम पर किसानों से धान की खरीद कर रहे थे। इसके बाद एडीएम ने डिप्टी आरएमओ को जानकारी देते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद दोनों बिचौलियों से बतौर मंडी शुल्क 70 हजार रुपये जमा कराए गए।