फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   छह लाख खर्च कर सकेंगे नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

छह लाख खर्च कर सकेंगे नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

Mon, 30 Oct 2017 11:02 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
छह लाख खर्च कर सकेंगे नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
बलिया। नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च पर भी जिला प्रशासन की पूरी नजर होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए खर्च की सीमा छह लाख और सदस्यों की खर्च सीमा डेढ़ लाख होगी। नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के खर्च की सीमा 1.50 लाख व सदस्य के खर्चों की सीमा 30 हजार होगी। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए जमानत राशि 8000 व सदस्य के लिए जमानत राशि 2000 कर दी गई है ।
विज्ञापन


इसी तरह नगर पंचायतों में सदस्य पद के लिए जमानत राशि 5000 व सदस्य के लिए जमानत राशि 2000 कर दी गई है। पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व महिला के लिए आरक्षित सीटों पर जमानत राशि उक्त धनराशि की आधी देनी होगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं स्थानीय निकाय) सुरेंद विक्रम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को स्थानीय निकाय निर्वाचन से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राजनीतिक दलों प्रतिनिधियों से अपेक्षा वह आदर्श आचार संहिता का अक्षरश:अनुपालन सुनिश्चित करायें। निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में उन्होंने राजनीतिक दलों को बिन्दुवार जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को नामांकन प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी और उनकी तमाम शंकाओं आशंकाओं व भ्रांतियों का निराकरण किया । उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed