फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   150 Parkopins were protected to prevent felling in Chandpur

Ballia News: चांदपुर में कटान रोकने के लिए सुरक्षित किए गए 150 पार्कोपाइन

Mon, 07 Jul 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
150 Parkopins were protected to prevent felling in Chandpur
बलिया। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान शुरू हो गई है। गोपालनगर व चांदपुर के सामने कटान का दायर बढ़ता जा रहा है। गोपालनगर में हुए कटानरोधी कार्य स्थल से कुछ दूरी पर तेजी से कटान हो रही है। चांदपुर को बचाने के लिए बाढ़ विभाग की तरफ से 150 पार्कोपाइन रिजर्व रखे गए हैं, कटान तेज होने के बाद इनका प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

नदी की धारा को मोड़ने के लिए कार्य शुरू किया गया है। चांदपुर में कटान को रोकने के लिए पार्कोपाइन विधि का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए 150 पार्कोपाइन सुरक्षित रखे गए हैं। बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा ने बताया कि कटान पर विभाग की नजर है। इसके लिए अवर अभियंता को लगाया गया है। जल्द ही कटान पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन

सरयू घटाव पर, गंगा के स्थिर होने से प्रशासन ने ली राहत : तीन दिनों तक सरयू और गंगा का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन संग तटवर्ती लोगों की नींद उड़ गई थी। हालांकि अभी जलस्तर स्थिर है। रविवार की शाम चार बजे सरयू नदी तुर्तीपार हेड पर घटाव पर रही। इस गेज पर नदी 61.99 मीटर पर बह रही थी। चांदपुर गेज पर भी नदी घटना पर थी लेकिन मांझीघाट गेज पर जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, बक्सर गेज पर गंगा बढ़ाव पर है। गायघाट गेज पर नदी के स्थिर होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। गायघाट गेज पर नदी 53.18 मीटर पर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed