फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   15 years old case end

आपसी समझौता के आधार पर 15 वर्ष पुराना विवाद हुआ समाप्त

Sat, 28 Aug 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
15 years old case end
बलिया। शहर कोतवाली परिसर में शनिवार को एसडीएम सदर जुनैद अहमद आईएएस, सीओ सिटी भूषण वर्मा एवं कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 11 आवेदन आए, जिनमें से पांच मामलों को मौके पर जाकर अधिकारियों ने तत्काल निस्तारित कर दिया। जबकि शेष छह मामले संबंधित विभागों को सुपुर्द कर दिए गए। बैरिया थाने में 15 वर्ष से चले आ रहे विवाद को आपसी समझौते के आधार पर तहसीलदार शिवसागर दुबे और सीओ राजेश तिवारी ने निस्तारित करा दिया।
विज्ञापन

मिश्र के मठिया गांव निवासी अमरेश सिंह उर्फ हनुमान सिंह का इसी गांव के बीरबल पासी के साथ 15 वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था। यह मामला कई समाधान दिवस पर आया, लेकिन हल नहीं हो पाया था, जो शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर एसएचओ राजीव कुमार मिश्र, सीओ आर के तिवारी और तहसीलदार पं. शिवसागर दुबे के प्रयास के बाद मामला हल हो गया। बैजनाथ छपरा में भी अशोक साहू और वीरेंद्र वर्मा के बीच 14 वर्ष पुराना भूमि विवाद के समझौते का पृष्ठभूमि मौजूद अधिकारियों ने तैयार किया, लेकिन पैमाइश के नाम पर मामला लटक गया। यह तय हुआ कि अगले थाना समाधान दिवस से पूर्व विवादित जमीन की पैमाइश करा दी जाएगी और इसे भी आपसी समझौता के आधार पर अगले थाना समाधान दिवस पर समाप्त करा दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य आधा दर्जन भूमि विवाद भी थाना समाधान दिवस पर प्रस्तुत हुआ, लेकिन उसका निस्तारण नहीं हो पाया। इस मौके पर लेखपाल संजय पांडेय, राजनारायण सिंह आदि उपस्थित रहे। वही भीमपुरा थाना प्रांगण में उप जिलाधिकारी बेल्थरारोड सर्वेश यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व संबंधी सात मामले आये। जिसमें अबैध कब्जा, अतिक्रमण और सहन की जमीन में हिस्सा-कस्सी के मामले थे। जिसमें चार मामलों को मौके पर निस्तारित कर दिया गया। शेष तीन मामले को एसडीएम ने हल्का लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने की बात कही। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव, लेखपाल राजेश सिंह, हरिकेश सिंह, अजीत सिंह, राम सिंगार, राकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। घोघा प्रतिनिधि के अनुसा बांसडीह कोतवाली परिसर में एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य व क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रीति त्रिपाठी के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजित किया गया।क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी अपनी समस्याओं को उच्चाधिकारियों से अवगत कराया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed