फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   15 models selected for the exhibition

Ballia News: प्रदर्शनी में 15 मॉडल का चयन

Tue, 23 Dec 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
15 models selected for the exhibition
नगर के राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के अव्वल प्रतिभागियों को सम्मानित
बलिया। जिला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं जिला विज्ञान क्लब द्वारा जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता नगर के राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में मंगलवार को हुई। इसमें कक्षा नौ से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने किया। विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद स्तर पर 15 विज्ञान मॉडल का चयन निर्णायक मंडल ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. अशोक सिंह यादव, डॉ. सीमा वर्मा,सौरभ राय आदि रहे। जनपद स्तर पर चयनित बच्चे सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद मंडल स्तर पर चयनित होकर राज्य स्तर पर लखनऊ में भाग लेंगे। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। जनपद स्तर पर प्रथम स्थान पर आदित्य कुमार पांडेय आरके मिशन स्कूल और गोविंद सिंह स्वामी सहजानंद स्कूल को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। द्वितीय स्थान प्रियांशु सिंह आरके मिशन स्कूल और नितेश कुमार चौधरी इंटर कॉलेज भरौली को तीन हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। तृतीय स्थान पर अंकित कुमार वर्मा शेमुशी विद्यापीठ और हेमा कुमारी स्वामी सहजानंद स्कूल को दो हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित आयुष सोनी और अली हुसैन राजकीय इंटर काॅलेज, आस्था गुप्ता राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, श्रेयश माथुर आरके मिशन स्कूल, आलोक कुमार गुप्ता, अनुज कुमार खरवार, आशीष कुमार प्रजापति, रिया वर्मा टाउन इंटर कॉलेज सहित कुल 15 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता किरन चौहान तथा संचालन सुधीर सिंह ने किया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अतुल कुमार ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed