फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   15 laborers arrived from Ahmedabad in 17 days

अहमदाबाद से 17 दिनों में पहुंचे 15 मजदूर बैरिया

Sun, 17 May 2020 04:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
15 laborers arrived from Ahmedabad in 17 days
बैरिया। नगर पंचायत को जिला प्रशासन की ओर से हॉटस्पॉट घोषित करने के बाद पूरी तरह सील कर कंटेंनमेंट जोन बना दिया गया है। कंटेंनमेंट जोन के चिरैया मोड़ तिराहा पर रेवती व बलिया मार्ग की ओर से आने वाले पैदल प्रवासी मजदूरों को रोककर उनका विस्तृत विवरण बैरिया पुलिस रजिस्टर पर दर्ज कर रही है। हर एक प्रवासी मजदूर को पूरा विवरण दर्ज करने के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है। थके हारे गैर प्रान्त से आ रहे प्रवासी मजदूरों को बिहार के विभिन्न जनपदों में जाना है। वह साधन उपलब्ध कराने की गुहार भी लगा रहे हैं लिहाजा बैरिया के एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी सीमा का हवाला देकर उन्हें सिर्फ बिहार छोड़वाने का काम कर रहे हैं। लॉकडाउन लागू होने के बाद शुरु हुआ प्रवासी मजदूरों का पलायन अब भी जारी है। यह मजदूर पैदल ही पटना, वैशाली, समस्तीपुर, हाजीपुर, मुज्जफरपुर के लिए पैदल ही जा रहे हैं। खास बात यह है कि हॉटस्पॉट जोन बैरिया में प्रवासी मजदूर इस उम्मीद के साथ रुक रहे हैं कि शायद हमें भोजन और ठंडा पानी मिल जाएगा लेकिन हॉटस्पॉट के कारण इन्हें कोई मदद नहीं मिल पा रही है। अहमदाबाद से विकलांग शिवम, दिनेश यादव, संतोष यादव आदि 15 मजदूर 17वें दिन बैरिया पहुंचे थे, इन्हें बिहार के पटना पहुंचना है। मजदूरों की मानें तो इन्हें पूरी जानकारी नहीं है कि कहां से कौन सी ट्रेन कहां जाएगी। ऐसे में बहुत सारे मजदूर पैदल निकल गए तो कई मजदूर कानपुर तक ट्रेन से फिर कानपुर से बस से बैरिया पहुंचे। बहुत सारे मजदूरों को बस से बैरिया उतार दिया जा रहा जिन्हें बिहार के विभिन्न जनपदों में पहुंचने के लिए अभी सौ से 400 किमी तक कि पैदल ही दूरी तय करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed