फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   15-foot stretch of road washed away by floods; traffic on the Ojhvaliya-Repura route brought to a halt.

Ballia News: बाढ़ में 15 फीट सड़क बही, ओझवलिया रेपुरा मार्ग पर आवागमन हो गया ठप

Sun, 06 Sep 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
15-foot stretch of road washed away by floods; traffic on the Ojhvaliya-Repura route brought to a halt.
बाढ़ के पानी में बहा रेपुरा से ओझवलिया होते हुए एनएच-31 को जोड़ने वाला बांध।संवाद
हल्दी। गंगा नदी में आई बाढ़ में बेलहरी विकासखंड के रेपुरा से दुबहर ब्लॉक के ओझवलिया गांव होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को जोड़ने वाले संपर्क क्षतिग्रस्त हो गया। ओझवलिया ग्राम पंचायत के डमरछपरा के दक्षिण करीब 10 से 15 फीट सड़क कटकर बह गई है। सड़क की कटान सात से 10 फीट तक गहरी हो गई है। इसके चलते मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क का बड़ा हिस्सा बह जाने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। सड़क कटने के बाद यहां दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। खासकर रात के समय अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों के लिए यह स्थान बेहद खतरनाक बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी लगातार तेज गति से बह रहा है, जिसके कारण सड़क की कटान और बढ़ने की आशंका है। यदि समय रहते बचाव और मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो मार्ग का और हिस्सा भी बाढ़ की चपेट में आ सकता है। इससे क्षेत्र के लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके का तत्काल निरीक्षण कराकर सड़क की मरम्मत कराने तथा दुर्घटना से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गिरिजा शंकर गिरि, गुप्तेश्वर मिश्रा, सुरेंद्र गुप्ता, कपिल यादव सुजानीपुर, विशाल खरवार, धर्मराज यादव, भृगुनाथ गिरि, विशाल चौधरी रेपुरा आदि रहे।
मुकुनाथ गिरि, कन्हैया रजक, छोटू गुप्ता, सोनू गुप्ता, हीरालाल यादव, साधु यादव और मुन्ना खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed