फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   15 bed special dengue and JE ward made in trauma center of district hospital

Ballia News: जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बना 15 बेड का स्पेशल डेंगू और जेई वार्ड

Thu, 13 Jul 2023 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
15 bed special dengue and JE ward made in trauma center of district hospital
बलिया। बरसात का मौसम शुरू होते ही संक्रमण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल प्रशासन जन संचारी मरीजों के इलाज की तैयारियों में जुट गया है। अस्पताल में डेंगू और जेई के लक्षण वाले मरीजों की संख्या में इजाफा को देखते हुए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में प्रथम तल पर 15 वार्ड का स्पेशल डेंगू व जेई वार्ड बनाया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर पांच बेड का अतिरिक्त रखा गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में डेंगू, जेई और मलेरिया की जांच व उपचार के पुख्ता इंतजाम है। सीएमएस डा. एसके यादव ने कहा कि शासन के निर्देश पर स्पेशल वार्ड को तैयार कर दिया गया है, इसमें डेंगू व जेई मरीजों के इलाज की प्रर्याप्त सुविधाएं मौजूद है। मरीजों को मच्छरदानी में ही रखा जाएगा। ताकि दूसरे मरीज डेंगू की चपेट में न आएं। अस्पताल में जरूरी दवाओं मौजूद है। कार्ड जांच में डेंगू का पता चलने के बाद अस्पताल के पैथॉलाजी में एनलाइजा टेस्ट जरूर कराया जाए। सभी जांचें मुफ्त उपलब्ध है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग जन संचारी रोग नियंतत्रण अभियान एक से 30 जुलाई तक चला रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमे घर-घर का भ्रमण कर लक्षण वाले मरीजों को चिन्हित करेंगी और रोग से बचाव को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed