फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   15 acres of land, Shiv temple submerged in Ganga, 35 villages in danger of flood

Ballia News: 15 एकड़ जमीन, शिव मंदिर गंगा में डूबा, 35 गांवों में बाढ़ का खतरा

Sat, 02 Aug 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
15 acres of land, Shiv temple submerged in Ganga, 35 villages in danger of flood
नौरंगा में गांव में कटान  के दाैरान गंगा नदी के किनारे खड़े लोग। स्रोत: जागरुक पाठक - फोटो : samvad
मझौवां/दया छपरा। गंगा नदी का जलस्तर दिन-प्रतिदिन बढ़ने से 35 से अधिक गांवों के लोग भयभीत हैं। दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। चक्की नौरंगा में 15 एकड़ कृषि भूमि नदी में विलीन हो गई। 12 घंटे के अंदर सुघर छपरा, उदयी छपरा, नौरंगा, भुआल छपरा, चक्की, उपाध्याय टोला, टेंगरही तक लगभग 35 गांवों की 45 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित होने की आशंका है। नौरंगा के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को छह से अधिक किसानों की भूमि गंगा में समा गई। शंकर भगवान का मंदिर भी नदी ने समा गया। सबसे भयावह स्थिति सुघर छपरा गांव की है। वहां अफरातफरी है। दूबे छपरा हनुमान मंदिर पर बाढ़ चौकी सिर्फ कागजों में चल रही है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर शुक्रवार की शाम 4 बजे 58.590 मीटर दर्ज किया गया। दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव है। मध्यम बाढ़ स्तर से 25 सेमी नीचे है जो शनिवार की सुबह तक पार करने की संभावना है।
विज्ञापन

खासतौर पर चक्की नौरंगा और भुआल के गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से फैलता जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। एनएच-31 के दक्षिण दिशा में गायघाट से लेकर टेंगरही बिड़ला बांध से भुआल छपरा चक्की नौरंगा तक 1500 एकड़ फसल दो सप्ताह पहले आई बाढ़ में डूब गई थी। गंगा नदी मीडियम फ्लड लेवल से चंद सेमी नीचे है।
विज्ञापन

चक्की नौरंगा में गांव में जाने वाली सड़कों पर नदी के बाढ़ का पानी भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। पूर्व प्रधान राजमंगल ठाकुर ने बताया कि चक्की नौरंगा में आरसीसी रोड को ध्वस्त करने के बाद निर्माणाधीन शिव मन्दिर को बृहस्पतिवार की रात 11 बजे गंगा नदी अपनी आगोश में समाहित कर लिया। भुआल छपरा यादव बस्ती में गंगा का पानी प्रवेश कर चुका है। तीन तरफ से घिरे इन गांवों के सड़क मार्ग पर बाढ़ का पानी घुटने तक भर जाने से गांव वाले अपने दैनिक उपयोग के खाद्य सामग्री भी नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed