फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सुरहा महोत्सव: कलाकारों का पंजीकरण शुरू

सुरहा महोत्सव: कलाकारों का पंजीकरण शुरू

Sat, 03 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
सुरहा महोत्सव: कलाकारों का पंजीकरण शुरू
बलिया। किसमें कितना दम है, ये दिखाने का मौका एक बार फिर आ गया है। सुरहा महोत्सव बांसडीहरोड 2017 में प्रतिभाग करने के लिए अभी से होनहार अपना पंजीकरण कराना शुरू कर दिए हैं। जिसकी अंतिम तिथि 30 जून तक है। इसकी तैयारी को लेकर राजा सूरथ सुरहा विकास सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को आरके पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एक बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए लोकगीत के प्रसिद्ध गायक बंटी वर्मा ने कहा कि प्रतिभा किसी के मोहताज नहीं होती। बस उसे प्रोत्साहित करने एवं एक मंच की जरूरत होती है। कहा कि पहली बार सुरहा महोत्सव में नवोदित गायक कलाकारों के साथ दिव्यांग गायक कलाकारों को विशिष्ट श्रेणी में रखा गया है। कार्यक्रम संयोजक श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि चयनित गायक कलाकारों को सम्मानित करने के साथ पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस मौके पर अशोक तिवारी अशोक, अजय शर्मा, जितेंद्र सिंह, हरिनारायण हलचल, अजय शर्मा, अमरजीत आदि रहे। संचालन भरत शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed