फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नहीं लग रहा बालू के अवैध खनन पर लगाम

नहीं लग रहा बालू के अवैध खनन पर लगाम

Sat, 03 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
नहीं लग रहा बालू के अवैध खनन पर लगाम
बलिया। योगी सरकार के फरमान के बावजूद जनपद में बालू का अवैध खनन बदस्तूर जारी है। गंगा के तटवर्ती इलाकों में अवैध खनन को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी लाख दावे करें, लेकिन उस पर अंकुश पूरी तरह से नहीं लग पाया है। पुलिस की मिलीभगत से रोजाना दर्जनों मिनी ट्रकों से अवैध तरीके से बिहार से सटे इलाकों में लाल बालू भी आता है। आसपास के गांवों में सड़क किनारे ही मंडिया भी सजती हैं, लेकिन वन और वाणिज्य कर विभाग की नजर नहीं पड़ती है।
विज्ञापन

लाल बालू की तस्करी के लिए बिहार की सीमा से सटे नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली स्थित गंगा पुल का रास्ता व बैरिया थाना क्षेत्र के घाघरा पर स्थित मांझी पुल का रास्ता है। बिहार के कोइलवर में लाल बालू का सबसे बड़ा खदान है और यहां से निकले ट्रकों को प्रदेश की सीमा में प्रवेश के लिए सबसे नजदीक रास्ता भरौली का गंगा पुल है। लेकिन पिछले तीन सालों से इस पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण बिहार सरकार की ओर से भारी वाहनोें का आवागमन प्रतिबंधित करते हुुए पुल के दोनों सिरे पर लोहे की बैरिकेटिंग लगाई गई है। लेकिन इसके बाद से बालू माफियाओं ने छोटे वाहनों ट्र्रैक्टर, मिनी ट्रक, पिकअप आदि से बालू लाने का काम शुरु कर दिया जो बदस्तूर जारी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लाल बालू को ले आकर भरौली, उजियार, गोविंपुर, सोहांव, बसंतपुर आदि आसपास के गांवों में सड़क किनारे डंप किया जाता है और ट्रकों पर लादकर जनपद के अलावा गैर जिले को भेजा जाता है। ग्रामीणों की मानें तो शाम ढलने के बाद बालू लदे वाहनों का आना शुरु हो जाता है जो भोर तक चलता रहता है। लाल बालू की मंडियां एनएच किनारे अलग-अलग गांवों के सामने सजती हैं लेकिन इस पर वाणिज्य कर व वन विभाग के अधिकारियों की नजर नहीं जाती है। सूत्रों की मानें तो इस गोरखधंधे में कई विभागों की भूमिका है।
विज्ञापन

इनसेट=
गंगा घाटों पर सफेद बालू का होता है खनन
बलिया। नगर के महावीर घाट, बिचला घाट, कोटवा घाट पर बालू का अवैध खनन खुलेआम जारी है। विगत दिनों शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर ने कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया, जिस पर पुलिस ने अगले दिन एक ट्रक को अवैध बालू खनन में पकड़ा। इतना ही नहीं, गंगा घाटों पर खनन साफ दिखाई दे रहा है, जिसे पुलिस भी स्वीकार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन =
सफेद बालू के खनन पर पूरी तरह से रोक है, इसकी यदि कहीं से भी शिकायत मिलती है, उस पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी। सभी तटवर्ती थानों को भी निर्देशित किया गया है।
- मनोज सिंघल, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed