फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1.47 lakh withdrawn from the account of the Diwan of Maniyar police station

Ballia News: मनियर थाने के दीवान के खाते से निकाले 1.47 लाख

Thu, 04 Jun 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
1.47 lakh withdrawn from the account of the Diwan of Maniyar police station
मनियर। साइबर ठगों ने एपीएके फाइल भेजकर थाने पर तैनात दीवान कमला यादव के बैंक खाते से 1,47,650 रुपये निकाल लिए। पीड़िता दीवान की तहरीर पर प्राथमिकता दर्ज गई। साइबर पुलिस की तत्परता से दीवान के खाते में 47,949 रुपया वापस कराए गए। शेष रुपये की वापसी की प्रकिया में साइबर क्राइम टीम लगी है। थानाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने बताया कि 30 मई की रात दीवान कमला यादव के मोबाइल पर एपीएके फाइल का मैसेज आया, फाइल खोलते ही फोन का नेटवर्क गायब हो गया और खाते से के कुछ देर बाद खाता से 1,47,650 रुपया कट गया। कुछ घंटे बाद मोबाइल ऑन होने पर खाते से रुपये निकलने का मेसेज आया तो जानकारी हुई। दीवान ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर काॅल कर शिकायत दर्ज कराई। थाने में भी लिखित शिकायत दी। थानाध्यक्ष ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात स्रोत से कोई फाइल या ऐप डाउनलोड न करें और सतर्क रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed