फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   50 किग्रा वजन के अजगर मिलने से हड़कंप

50 किग्रा वजन के अजगर मिलने से हड़कंप

Sat, 15 Dec 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
50 किग्रा वजन के अजगर मिलने से हड़कंप
नगरा। नगरा सिकंदरपुर मार्ग पर डूमाडाड के समीप लबे सड़क के किनारे 50 किग्रा वजन का अजगर मिला। उसे देखने के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए। थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद पांडेय ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग के पहुंचने से पूर्व पशु चिकित्सालय नगरा के फार्मेसिस्ट प्रभात कुमार सिंह ने दिलेरी दिखाते हुए अजगर को पकड कर बोरे में बंद कर दिया। बताया जाता है कि गांव को दो किशोर सुजीत व सुनील शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे अजगर को देखकर शोर मचाना शुरू किये। पुलिस भी पहुंच गई। अजगर को मांद (बिल) से बाहर निकालना मुश्किल सा लग रहा था, इसी बीच प्रभात कुमार सिंह मंटू ने उसके मुंह को पकड़ कर बोरे में कैद कर दिया। ग्रामीणों की माने तो उक्त अजगर काफी दिनों से यहां रह रहा था। कभी-कभी बाहर घूमते हुए उसे देखा गया था। एसओ ने बताया कि पकडे़ गए अजगर को वनविभाग को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed