फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नए मतदाताओं को जोड़ने पर बल

नए मतदाताओं को जोड़ने पर बल

Sun, 07 Oct 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
नए मतदाताओं को जोड़ने पर बल
बलिया। प्राथमिक विद्यालय हरपुर पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में सांसद भरत सिंह और नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने भाग लिया। वे पार्टी के बूथ चलो अभियान के तहत बूथ संख्या 46 सहित सात बूथों वाले मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय हरपुर पहुंचे। पार्टी की ओर से प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति बनाने व प्रत्येक बूथ पर सौ नये मतदाताओं के नाम सूची में अंकित करवाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सांसद सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाता सूची में संशोधन एवं नए मतदाता का नाम जोड़ने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत एक जनवरी 2019 तक 18 वर्ष के नये मतदाताओं के नाम सूची में अंकित करवाने हैं। भाजपा ने इसको अभियान के तहत लिया है। जिसके तहत मतदाता सूची में प्रत्येक बूथ पर सौ नए मतदाताओं के नाम अंकित करवाने हैं। कहा कि जो जनवरी 19 तक 18 वर्ष की आयु को प्राप्त करेंगे, उनके नाम शामिल होंगे। साथ ही गलत नामों के परिवर्तन का काम भी करना है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह गामा, प्रेमप्रकाश सिंह पिंटू ,सुनील तिवारी, विजय सिंह, प्रदीप सिंह, अरुण सिंह बंटू, विजय सिंह, संजीव कुमार डंपू, पिंटू सिंह, प्रेम राय, अंजनी सिंह, विनोद सिंह, सुमित मिश्र, मनोज गुप्ता, सुभाष वर्मा, गुड्डू चौधरी, कमलेश सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, मिंटू ठाकुर ,चन्द्रशेखर सिंह, अनिल पांडेय, शैलेशपाण्डेय, धर्मेन्द्र सिंह आदि रहे। संचालन संजय मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

इनसेट...
सांसद जूनियर हाईस्कूल पहुंचे
बैरिया। मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विशेष अभियान के मौके पर रविवार को जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में सांसद भरत सिंह पहुंचे। बूथ पर उपस्थित बीएलओ से कहा कि एक जनवरी 2019 तक जिसकी उम्र 18 वर्ष हो रहा है या शादी के बाद दुल्हन घर आई हो, ऐसे महिला व पुरुषों का नाम जोड़ने का काम करें। यह भी कहा कि जो लोग गांव, कस्बा छोड़कर कहीं चले गए हैं या किसी की मृत्यु हो गई है, जो बेटियां शादी बाद अपने ससुराल चली गई है उनका नाम मतदाता सूची से हटा दें। इस मौके पर विजय बहादुर सिंह, जयप्रकाश साहू, गौरीशंकर गुप्ता, रामाकांत पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, सुधांशु तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed