फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   असलहा सटाकर गैंस एजेंसी चातक से 47 हजार की लूट,दी तहरीर

असलहा सटाकर गैंस एजेंसी चातक से 47 हजार की लूट,दी तहरीर

Thu, 14 Jun 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
असलहा सटाकर गैंस एजेंसी चातक से 47 हजार की लूट,दी तहरीर
बलिया (बेल्थरारोड)। नगरा मार्ग स्थित तिरनई खिजीरपुर ग्राम के पास गुरुवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने गैस एजेंसी के चालक से 47 हजार रुपये लूट लिए। साथ ही मोबाइल और वाहन की चाबी छीनकर फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दिया। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्घ तहरीर दी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार ओम गैस एजेंसी का वाहन मालीपुर की ओर से सिलेंडर की आपूर्ति कर नगरा मार्ग होते हुए बेल्थरारोड आ रहा था। जैसे ही तिरनई खिजीरपुर के पास पहुंचा कि पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर वाहन रोक दिया। इसके बाद गैस कनेक्शन के बारे में चालक अजय साहनी से पूछताछ की। तत्पश्चात चालक की कनपटी पर असलहा सटा कर पास में रखें बैग से 47 हजार नगद, मोबाइल और वाहन की चाबी बलपूर्वक छीन कर भाग निकले। कुछ दूरी तक भागने के बाद बदमाशों ने मोबाइल और चाबी फेंक दिया। चालक ने घटना की सूचना 100 नंबर पुलिस और एजेंसी मालिक को दी। घाटना की सूचना मिलते ही सीओ रस ड़ा अवधेश चौधरी मौके पर पहुंच गए और घटना का जायजा लेते हुए मातहतों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दुस्साहसिक वारदात से लोगों में भय व्याप्त हो गया है। इस बाबत रसड़ा सीओ अवधेश चौधरी ने बताया कि तिरनई खिजीरपुर के पास गैंस एजेंसी वाहन चालक से रूपये से भरा बैग बदमाश छीनकर भागने में सफल हो गए। पीड़ित द्वारा तहरीर दे दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed