{"_id":"5afb11a64f1c1bd9408b57dc","slug":"141526403494-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान कार्यशाला में शिक्षकों को दिया गया टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान कार्यशाला में शिक्षकों को दिया गया टिप्स
Updated Tue, 15 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में नगर के बहेरी स्थित दिल्ली पब्लिक कांवेंट स्कूल में नव प्रवर्तन जागरूकता कार्यक्रम के तहत विज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विज्ञान शिक्षकों को नई पद्घति के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा. लल्लन सिंह ने दीप जलाकर कार्यशाला का शुुुुभारंभ किया। डा. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नया तकनीक के माध्यम से आगे बढ़ने के साथ-साथ कम कीमत में आविष्कार किया जा सकता है। विज्ञान संचारक आनंद सिंह ने जल के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी। बताया कि आज हम आरओ का पानी पी रहे है लेकिन वह काफी नुकसानदायक है। मो. शाहिद ने बताया कि बच्चों में विज्ञान मॉडल बनवाने एवं प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए 21 से 30 मई तक विज्ञान समर कैंप का आयोजन बहेरी परिसर में किया गया है। इस मौके पर प्रधानाचार्य उषा तिवारी, नितिश पांडेय, अश्वनी तिवारी, ओमप्रकाश, अंजनी सिंह, राजनारायण सिंह, संतोष कुमार आदि शामिल रहे।