फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विविध प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

विविध प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

Sun, 07 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
विविध प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
हिंदू जागरण मंच जिला इकाई के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर मठ नागाजी भृगु आश्रम के परिसर में रविवार को बौद्धिक, सामान्य ज्ञान व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जनपद के करीब 61 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री डा. विजय प्रताप मिश्र आर्य एवं साहित्यकार भोला प्रसाद आग्नेय ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

इस दौरान सबसे पहले वंदे मातरम प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने अंदाज में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत को प्रस्तुत किया। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों से पधारें छात्र-छात्राओं ने हिंदू क्या है, धर्म या संस्कृति? एवं हिंदू धर्म के विकास में स्वामी विवेकानंद का योगदान पर अपना-अपना विचार रखा। तत्पश्चात सामान्य ज्ञान व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मंगलदेव चौबे ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से इन छात्र-छात्राओं के बीच नवचेतना का सृजन करने का प्रयास किया है। वहीं प्रदेश महामंत्री डा. आर्य ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के अंदर अपनी संस्कृति के बारे में जागृत करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed