{"_id":"5a3bf4b54f1c1bfc0f8b53f8","slug":"141513878709-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 करोड़ 80 लाख रुपये की योजना स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 करोड़ 80 लाख रुपये की योजना स्वीकृत
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरा। ब्लाक के डबाकरा हाल मे गुरुवार को हुई क्षेत्र पंचायत की दूसरी बैठक में 10 करोड़ 80 लाख रुपए की कार्य योजना स्वीकृत की गई। ईशवंदना व पिछली कार्यवाई की पुष्टि के साथ शुरु हुई बैठक की कार्यवाई में बीडीसी सदस्यों ने विकास कार्यो से संबंधित अनेक प्रस्ताव दिए। जिसका अनुमोदन किया गया।
निकासी के बीडीसी राजेश सिंह ने सवाल किया कि क्या आवास के लाभार्थियो के चयन में केवल ग्राम प्रधान व सचिव की ही भूमिका है । इसके जवाब में बीडीओ उपेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि आवास के लाभार्थियों का चयन गांव सभा की खुली बैठक में होना चाहिए। एक प्रश्न के उत्तर में यह भी जानकारी दिया कि गांवो मे खाद्यान्न का वितरण वर्ष 2006-07 की सूची से ही किया जा रहा है। सूची में जो अपात्र हैं उनका नाम बाहर करने का कार्य चल रहा है। स्वच्छ भारत मिशन की चर्चा करते हुए पाठक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप हर घर में शौचालय होना जरुरी है। मकान बाद में पहले शौचालय का होना जरुरी है। बताया कि शौचालय का निर्माण अब मनरेगा से कराया जाएगा।
अंत्योदय मिशन के तहत इस ब्लाक में 11 गांवो का चयन किया गया है। खंड विकास अधिकारी ने शासन की अन्य विकास योजनाओं की जानकारी के साथ ही लोहिया आवास के विषय में बताया। एडीओ एजी रमाकांत ने अच्छी पैदावार के लिए मृदा परीक्षण पर जोर दिया। एडीओ पंचायत रमेश प्रसाद ने शौचालयों के संबंध में जानकारी दी। अध्यक्षीय उद्बोधन में ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार सिंह ने गत वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
बैठक मे विजयेंत प्रताप सिंह , रीता सिंह , हेमंत यादव , प्रमोद सिंह , राजकमल , हर्षदेव , आलोक , नागेंद्र यादव , श्रीकांत यादव , मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार सिंह व संचालन यूके पाठक ने किया।