{"_id":"59f21c3b4f1c1bc8678b7c44","slug":"141509039163-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों की चहल कदमी से गली मुहल्ला गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों की चहल कदमी से गली मुहल्ला गुलजार
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड सभासद पदों के आरक्षण के बाद संभावित प्रत्याशियों और समर्थकों की चहलकदमी से गली, मोहल्ले गुलजार हो गए हैं। अध्यक्ष पद को पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखने वाले दावेदारों में मतदाताओं को आकर्षित करने की होड़ मची है। राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशी खड़ा किए जाने से चुनाव दिलचस्प बन गया है। भाजपा से निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त के अलावा देवेंद्र गुप्त, अशोक मधुर , धन्नू सोनी के नाम की चर्चा है , वहीं सपा से विनोद कुमार पप्पू और भोला जायसवाल ने अपनी दावेदारी पेश की। बसपा की ओर से परवेज अहमद को प्रत्याशी बनाने की घोषणा से मतों के ध्रुवीकरण के आसार हैं। अध्यक्ष और सभासद पद के संभावित प्रत्याशियों और समर्थकों द्वारा व्यापक रूप से जनसंपर्क कर मतदाताओं को लामबंद करने की मुहिम जारी है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन