{"_id":"59aee4c04f1c1ba4078b4742","slug":"141504634048-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस पर डीएम ने सुनी फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस पर डीएम ने सुनी फरियाद
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर सैकड़ों फरियादियों की समस्याओं को सुनी। उन्होंने कुछ समस्याओं का निपटारा तो मौके पर ही कर दिया, वहीं कुछ समस्याओं के निस्तारण को टीम गठित कर दो बजे के बाद स्थलीय निरीक्षण पर भेजा। कहा कि समस्या जहां है वहां की सच्चाई को देख अवगत कराएं, ताकि गुणवत्तापरक निस्तारण किया जा सके। टीम ने शाम को पूरी रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत की, जिसके अनुसार कुछ और समस्याओं के निस्तारण को डीएम ने निर्देश दिया। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पेंशन, राशन, भूमि विवाद जैसे मामले छाए रहे।
जिलाधिकारी ने एक-एक फरियादी की फरियाद सुनी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल व गुणवत्तापरक निस्तारण का निर्देश दिया। कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि संपूर्ण समाधान दिवस पर आए फरियादियों को न्याय दिलाया जाए। इसमें अगर किसी प्रकार की कोताही हुई तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध शासन स्तर से कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित रहकर भी जनता की समस्याओं को सुनें और उसका निराकरण करें। इस मौके पर एसडीएम निखिल टीकाराम, सीओ हितेंद्र कृष्ण आदि थे।