{"_id":"599dc2174f1c1bbb468b474d","slug":"141503511063-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार की जांच करने किड़िहरापुर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार की जांच करने किड़िहरापुर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इब्राहिमपट्टी। विकासखंड सीयर के ग्राम सभा किड़िहरापुर गांव निवासी जैनेंद्र कुमार मौर्य द्वारा कोटेदार के खिलाफ खाद्यान्न वितरण की कालाबाजारी की की शिकायती पर जांच करने पहुंचे बेल्थरारोड पूर्ति निरीक्षक ने कार्डधारकों से पूछताछ की। जिसमें आरोप सही पाया गया।
बता दें कि किड़िहरापुर ग्राम सभा में विगत एक साल से कार्डधारकों ने कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उनका आरोप है कि कोटेदार द्वारा अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों का राशन वितरण करने के बजाय कोटेदार द्वारा बाजार में बेच दिया जाता है। यह भी आरोप है कि गांव में 272 कार्ड धारक है। जिसके एवेज में कोटेदार को विभाग द्वारा पूरा खाद्यान्न दिया जाता है। लेकिन कोटेदार द्वारा मात्र 120 कार्डधारकों को राशन दिया जाता है। इसकी जांच के लिए ग्रामीणों ने दो बार भीमपुरा-बरौली भी जाम किया था। इसके बाद पहुंचे बेल्थरारोड पूर्ति निरीक्षक श्याम नाथ ने कोटेदार द्वारा किए जा रहे खाद्यान्न वितरण प्रणाली का सच देख भौचक गए है। पूर्ति निरीक्षक श्याम नाथ ने बताया कि कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण में धांधली की गई है। जांच में कागजी अभिलेख में भी खामियां मिली है। जिसकी रिपोर्ट जिलापूर्ति अधिकारी को सौंपा जाएगा।