फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तत्काल टिकट के खेल में रेलवे प्रशासन फेल

तत्काल टिकट के खेल में रेलवे प्रशासन फेल

Sat, 17 Jun 2017 11:35 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
तत्काल टिकट के खेल में रेलवे प्रशासन फेल
बलिया। रेलवे प्रशासन चाहे लाख प्रयत्न कर ले, दलालों पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। इसका नजारा रोजाना टिकट काउंटर पर देखने को मिलता है। शनिवार को भी तत्काल वातानुकूलित टिकट लेने के लिए लाइन में लगे 39 लोगों में सिर्फ नौ लोगों को टिकट मिला। शयनयान के लिए 27 लोगों में केवल पांच लोगों का ही टिकट बन पाया। लाइन में लगे लोगों की मानें तो काउंटर पर दलालों का वरीयता के आधार टिकट बनाया गया।
विज्ञापन

माडल रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर हमेशा दलालों की सक्रियता बनी रहती है। पांच सौ से हजार रुपये तक अधिक वसूल कर ये आम लोगों को तत्काल टिकट मुहैया कराते हैं। टिकट काउंटर में बैठे कर्मचारी की मिलीभगत से दलालों का बोलबाला रहता है। ये दलाल पहले से ही दस-बीस टिकट खरीदकर रख देते हैं। तत्काल टिकट लेने का समय खत्म होने ठीक पांच मिनट बाद ये दलाल खिड़की के पास आकर खड़े हो जाते हैं। जैसे ही काउंटर बंद होता है लोग निराश लौटने लगते हैं। ये दलाल उनके पास जाकर उनसे सौ-दौ सो रुपये अधिक लेकर टिकट देने का काम करते हैं। घंटो कतार में लगे लोगों में 30-40 प्रतिशत यात्रियों को ही टिकट मिल पाता है।
विज्ञापन


----------------------------
रेल प्रशासन पर लगाया आरोप
बलिया। हल्दी निवासी टुना उपाध्याय ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी से दिल्ली जाने के लिए मैं दो दिनों से स्टेशन का चक्कर काट रहा हूं। आज मैं लाइन में 13वें नंबर पर था, लेकिन मुझे टिकट नसीब नहीं हुआ। बहेरी के आफताब ने बताया कि मुंबई जाने के लिए पवन एक्सप्रेस के टिकट के लिए स्टेशन आया, लेकिन निराशा हाथ लगी। ये मेरे साथ पहली बार नहीं हुआ, ये तो माडल रेलवे स्टेशन की आदत बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed