{"_id":"677300e468a3c996a105a7f9","slug":"14-quintal-bars-stolen-from-two-places-ballia-news-c-190-1-bal1001-130060-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दो स्थानों से 14 क्विंटल सरिया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दो स्थानों से 14 क्विंटल सरिया चोरी
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से 14 क्विंटल सरिया चोर उठा ले गए।
शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार क्विंटल सरिया बरामद कर ली। पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ कर रही है। कस्बा स्थित मांझी मार्ग पर तहसील मोड़ के निकट मनीष गुप्ता अपना मकान बनवा रहे हैं। रविवार की देर रात चारों ने निर्माण के लिए रखी छह बंडल में रखी चार क्विंटल सरिया चुरा ली। सुबह मनीष गुप्ता ने जब देखा कि सरिया गायब है। उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया तो सुराग मिला। पुलिस ने सरिया बरामद करते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले में मनीष गुप्ता ने एफआईआर के लिए तहरीर दी है।
वहीं, दयाछपरा में जल निगम की तरफ से ईगल कंपनी की ओर से पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त निर्माणाधीन पानी टंकी से भी रविवार की रात में 10 क्विंटल सरिया चोरी होने की तहरीर प्रदीप कुमार यादव ने बैरिया थाने में दी। इस बाबत निरीक्षक सुशील कुमार दुबे ने बताया कि कस्बा निवासी मनीष गुप्ता की तहरीर पर चार क्विंटल सरिया बरामद कर ली गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, दयाछपरा स्थित निर्माणाधीन पानी टंकी से सरिया चोरी के मामले में जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद

-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन