फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   14 pairs of intertwined songs

गड़हा महोत्सव : गीत-संगीत संग विदा हुईं 14 बेटियां

Sat, 07 Dec 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
14 pairs of intertwined songs
गड़हा महोत्सव: बेटियों की शादी के लिए तैयार कराए गए मंडप में बैठे गड़हा विकास मंच के पदाधिकारी व ज? - फोटो : BALLIA
बलिया। भरौली में गंगा तट पर शनिवार को आयोजित गड़हा महोत्सव में मंगल गीतों के बीच 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और विशिष्ट अतिथि खेल राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दीप जलाकर व फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस दौरान बक्सर विधायक मुन्ना तिवारी, भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय मौजूद थे। यूपी-बिहार की सीमा पर गंगा तट पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्वांचल के कई जिलों के अलावा बक्सर व भोजपुर जिले से भी बड़ी संख्या में लोग भी जुटे थे। भोजपुरी लोक संस्कृति व परंपरा के संवर्द्धन की बातों के बीच लोगों ने गीत-संगीत का खूब आनंद लिया। इस दौरान सामूहिक विवाह भी हुआ। 14 बेटियों की शादी के लिए बारात आते समय गायिका अनन्या प्रकाश ने पारंपरिक गीत से स्वागत किया। इसके बाद गायक बुलेट राजा ने निहुरि-निहुरि हम अंगना बहरनी... के जरिए अनन्या के बनाए माहौल में चार-चांद लगा दिया। उधर, भंवर मंडप में 14 जोड़े सात फेरे ले रहे थे, इधर नवोदित कलाकार अंशिका ने ‘आजु मिथिला नगरिया निहाल सखिया’ और ‘सब दूल्हा लागे बहुते कमाल सखिया’ गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। गड़हा विकास मंच के महासचिव विजेंद्र राय ने आभार व्यक्त किया। संचालन विजय बहादुर सिंह कौशिक ने किया। स्वागत गीत गायक व अभिनेता गोपाल राय ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इन बेटियों के हाथ हुए पीले : सामूहिक विवाह में 14 बेटियों के हाथ पीले हुए। इनमें सोहाव ब्लॉक के नारायणपुर निवासी पूनम कुमारी पुत्री शिवशंकर, सिकंदरपुर की पूजा कुमारी पुत्री राजेंद्र राम, बघौना की पूजा पासवान पुत्री रामायण पासवान, एकौनी की ज्योति कुमारी पुत्री जीतन शर्मा, सोबन्था की सरिता पुत्री कोमल राम, कथरिया की सूनी राम पुत्री सकिंद राम, कोठिया की सुनीता पुत्री उमाशंकर, भरौली की सरिता पुत्री राजेंद्र राम, अमांव की सुनीता पुत्री छोटेलाल, सिकंदरपुर की नंदनी कुमारी पुत्री राजेंद्र राम, उजियार की गुड़िया कुमारी पुत्री बब्बन राम, टकरसन की कुमारी सोना पुत्री अर्जुन, सरयां की संतोषी कुमारी पुत्री शिवजी व सरयां की शालिनी पुत्री वकील शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उभर आया निर्भया का दर्द : गड़हा महोत्सव में जब बेटियों की शादी हो रही थी। इस बीच बेटियों के विरुद्ध बढ़ते जा रहे अपराध पर भी सबका ध्यान आ गया। खेल राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि दिल्ली, हैदराबाद या उन्नाव की घटना हो, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध पर भाजपा सरकार कड़ाई से पेश आ रही है। कहा कि निर्भया के गांव में महाविद्यालय जल्द शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री से बात हुई है। शीघ्र ही निर्भया के नाम पर महाविद्यालय स्थापित होगा। सर्वे की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
गीत-संगीत संग काम की भी हुई बातें : गड़हा महोत्सव में सामूहिक शादी के दौरान क्षेत्र के लोगों के लिए काम की भी बातें हुईं। गड़हा विकास मंच के महासचिव विजेंद्र राय ने खेल राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी और सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के समक्ष पांच मांगें रखीं। उन्होंने भरौली में फायर ब्रिगेड की गाड़ी की व्यवस्था करने, सड़कों की मरम्मत, अस्पताल खोलने की मांग की जिसका लोगों ने समर्थन किया। खेल मंत्र्री औ सांसद ने सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। उपेंद्र तिवारी ने कहा कि इलाके की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी। भरौली से पलिया खास तक बंधे के निर्माण का भी आश्वासन दिया। बसंतपुर में विद्युत सब स्टेशन को अपग्रेड कराने का भी आश्वासन दिया।
कार्यक्रम रात भर चलने देने का निर्देश : गड़हा महोत्सव पिछले कई वर्षों से दिन में होता आ रहा है। इस बार मंच पर जब अतिथियों को सम्मानित किया जा रहा था तो दर्शक शोर करने लगे। तभी गोपाल राय ने दर्शकों को शांत कराते हुए कहा कि रात दस बजे तक के लिए प्रशासन से अनुमति मिली है। इसके बाद जब मंत्री उपेंद्र तिवारी के बोलने की बारी आई तो उन्होंने भी दर्शकों के मूड को भांपते हुए कहा कि यहां जिला प्रशासन के लोग बैठे हैं। सुन लें। यदि दर्शक रातभर कार्यक्रम देखना चाहें तो कार्यक्रम चलने दें।

चंद्रमणि लेकर जाते हैं तीज-खिचड़ी : उद्घोषक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि गड़हा विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमणि राय बेटियों की शादी कराने के बाद अगले साल उनके यहां तीज और खिचड़ी लेकर जाते हैं। इस पर लोगों ने खूब तालियां बजाई। इसके बाद गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चंद्रमणि राय ने मंच से घोषणा की कि युवाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग व गरीबों के लिए रोटी बैंक की स्थापना भरौली में करेंगे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed