फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   14 new dengue patients found, previous record on the verge of breaking

Ballia News: डेंगू के 14 नए मरीज मिले, पिछला रिकाॅर्ड टूटने के कगार पर

Wed, 18 Oct 2023 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
14 new dengue patients found, previous record on the verge of breaking
बलिया। डेंगू का कहर जिले में थम नहीं रहा है। इससे पीड़ित प्रतिदिन मरीज मिल रहे हैं। जिला अस्पताल में हुई जांच में बुधवार को 14 नए मरीज मिले हैं। इससे जिले में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 191 पहुंच गई है। जिले में डेंगकके अधिकतम मरीज गत वर्ष 199 मिले थे। इस वर्ष भी डेंगू का आंकड़ा इसके करीब पहुंच गया है। इससे लग रहा है कि पिछला रिकार्ड बहुत जल्द टूट जाएगा।डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। रोजाना नए लोग पीड़ित मिल रहे हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न हिस्से से भी मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को 14 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं, जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भरमार लगी है। रोजाना दो हजार के आसपास ओपीडी हो रही है। अधिकतर लोग वायरल और बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। वर्तमान में संचारी रोग अभियान भी चल रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के नाम पर खाना पूर्ति की जा रही है। नालियों की सफाई के बाद सिल्ट को वहीं छोड़ दिया जा रहा है। इसके साथ कहीं भी कीटनाशकों की छिड़काव होता नहीं दिख रहा है। कागजों में ही अभियान चल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव आदि कराया जा रहा है। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed