फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरुकता चलाने पर बल

पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरुकता चलाने पर बल

Mon, 29 Apr 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरुकता चलाने पर बल
बेल्थरारोड। दूबर इंटर कॉलेज में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण विषयक गोष्ठी हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण का संरक्षण करने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश पटेल ने पर्यावरण प्रदूषण के बढ़ते खतरे के प्रति आगाह किया। कहा, प्राकृतिक संसाधनों का दोहन और अनियंत्रित विकास ने पर्यावरण को असंतुलित कर दिया है। ऐसे में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण को मानव अस्तित्व के लिए खतरे की घंटी बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बगैर मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। जब तक लोग खुद इसके लिए जागरूक नहीं होंगे, तब तक पर्यावरण संरक्षण का सपना साकार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का हाथ उठाकर संकल्प लिया। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन को जागरूक करने का अभियान चलाने का निर्णय लिया जिसका सभी लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर हरिवंश यादव, श्रवण कुमार चौहान, अवधेश पटेल समेत छात्र, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed