{"_id":"5c75845ebdec227367367cf3","slug":"131551205470-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल ऑडिट से परखा जाएगा मनरेगा व पीएम आवास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल ऑडिट से परखा जाएगा मनरेगा व पीएम आवास कार्य
विज्ञापन
बलिया। जिले के चार ब्लॉकों में किए गए मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास कार्यों की पड़ताल के लिए सोशल ऑडिट शुुरू हो गई है। दुबहड़ ब्लॉक के गांवों में मंगलवार को सोशल ऑडिट की प्रक्रिया शुरू हुई। सोशल ऑडिट की पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसको लेकर संबंधित गांवों में खलबली मची है। सभी गांवों में तीन दिनों तक रह कर सोशल ऑडिट किया जाना है।
मनरेगा कार्यों की मॉनीटरिंग के लिए भारत सरकार की ओर से समय-समय पर सोशल ऑडिट कराने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए ब्लॉक व जिले स्तर पर सोशल ऑडिट के लिए सदस्यों व समन्वयक की भी तैनाती की गई है। पिछले माह ग्राम्य विकास विभाग के सोशल ऑडिट निदेशालय की ओर से जनपद के चार ब्लॉकों नगरा, रसड़ा, सीयर व दुबहड़ के गांवों में वर्ष 2017-18 में मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कराए गए कार्य की सोशल ऑडिट कराने का निर्देश दिया। इसके तहत जिला विकास अधिकारी ने संबंधित ब्लॉकों को कैलेंडर जारी कर सोशल ऑडिट कराने को कहा है। इस कार्य की मॉनीटरिंग के लिए डीडीओ ने एक जिला स्तरीय अधिकारी को जिम्मेदारी देते हुए ब्लॉक सोशल ऑडिट को-आर्डिनेटर व ब्लॉक संसाधन व्यक्ति के अलावा प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक व एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के संबंधित अधिकारी को सोशल ऑडिट के समय वर्ष 2017-18 के सभी अभिलेखों के साथ गांव में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
उधर, दुबहड़ ब्लॉक के गांवों में सोशल ऑडिट का काम शुरु हो गया। इस ब्लॉक के चार गांवों आमघाट, अदरा, अखार व बभनौली में सोशल ऑडिट का काम शुरु किया गया। बताया जाता है कि सोशल ऑडिट की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। सोशल ऑडिट को लेकर संबंधित गांवों में तैनात कर्मचारियों की बेचैनी भी बढ़ गई है।